वाराणसी में 5 वर्षीय मासूम से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार:जैतपुरा के सलारपुरा में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता ने मां को बताई वारदात

Oct 12, 2026 - 22:28
0
वाराणसी में 5 वर्षीय मासूम से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार:जैतपुरा के सलारपुरा में मासूम से दुष्कर्म का प्रयास, पीड़िता ने मां को बताई वारदात
वाराणसी के जैतपुरा थाना क्षेत्र के सलारपुरा इलाके में सोमवार की शाम घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को मुहल्ले के ही एक युवक ने अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। उसके साथ छेड़खानी की और दुष्कर्म की कोशिश की। बैड टच के बाद बच्ची ने चीखना चिल्लाना शुरू किया तो आरोपी युवक ने उसे धमकाया। इसके बाद आसपास लोगों की भीड़ देखकर मौके से फरार हो गया। डरी सहमी मासूम ने घर जाकर गली में हुई पूरी घटना मां को बताई। मां-पिता जब पीड़िता को लेकर आरोपी के घर पहुंचे तो उसने पूरी घटना को गलत बताते हुए मासूम पर ही सवाल उठा दिए। पीड़ित परिवार ने थाने जाकर तहरीर दी, पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि सलारपुरा मस्जिद (बकरिया कुंड) निवासी मो. वसीम उर्फ समीर (32) को थाने लाया गया तो उसने पूरी वारदात कबूल ली। बताया कि शाम का अंधेरा देखकर गली में दुस्साहसिक वारदात की कोशिश की थी। हालांकि पुलिस की पूछताछ के बाद आरोपी वसीम ने कान पकड़कर माफी मांगी और रोने लगा। पुलिस ने संबंधित केस में आरोपी का मेडिकल कराया, जिसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं पीड़ित परिवार ने कठोर कार्रवाई की मांग की है। एसओ जैतपुरा उपेंद्र प्रताप सिंह ने पीड़ित परिवार की सूचना के बाद मामले की जांच की, घटना की सत्यता देखकर पुलिस टीम के साथ आरोपी वसीम उर्फ समीर पुत्र सिराजुद्दीन की तलाश शुरू की गई। केस दर्ज कर महज 4 घंटे में आरोपी को हवालात पहुंचा दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User