वाराणसी में डिप्टी CM का विमान उड़ान नहीं भर सका:मौसम में खराबी के चलते हवाई यात्रा रद की, सड़क मार्ग से गाजीपुर रवाना

Sep 26, 2026 - 15:23
0
वाराणसी में डिप्टी CM का विमान उड़ान नहीं भर सका:मौसम में खराबी के चलते हवाई यात्रा रद की, सड़क मार्ग से गाजीपुर रवाना
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शनिवार को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे। उन्हें यहां से हेलीकॉप्टर से गाजीपुर जाना था। लेकिन मौसम की खराबी की वजह से उनका विशेष विमान उड़ान नहीं भर सका। करीब 10 मिनट बाद डिप्टी सीएम सड़क मार्ग से गाजीपुर के लिए रवाना हो गए। उपमुख्यमंत्री दोपहर 12:20 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां से हेलीकॉप्टर से गाजीपुर जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसी बीच एयरपोर्ट और आसपास के क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश होने लगी। खराब मौसम को देखते हुए हेलीकॉप्टर से गाजीपुर जाने का प्रोग्राम कैंसल करना पड़ा। इसके बाद 12:30 बजे वे सड़क मार्ग से गाजीपुर रवाना हो गए। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेश पांडेय ने स्वागत किया एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री का प्रोटोकॉल प्रभारी और भाजपा किसान मोर्चा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शैलेश पांडेय समेत कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। गाजीपुर में स्वास्थ्य महाकैंप का शुभारंभ करेंगे ब्रजेश पाठक को गाजीपुर के लंका मैदान में शनिवार को स्वास्थ्य महाकैंप का शुभारंभ करना है। कैंप 26 से 28 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसमें दिल्ली एम्स, अपोलो, बीएचयू समेत अन्य अस्पतालों के डॉक्टर मरीजों को निशुल्क परामर्श, जांच और इलाज की सुविधा देंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपमुख्यमंत्री को दोपहर 12:20 बजे गाजीपुर पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचना था। मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर से यात्रा संभव नहीं हुई, इसलिए उन्हें वाराणसी से सड़क मार्ग से गाजीपुर जाना पड़ा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User