दीनदयाल जयंती पर पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता:राधिका और तान्या ने बाजी मारी, युवाओं ने उकेरे राष्ट्रसेवा के विचार
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर डॉ. अंबेडकर इंटर कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा तथा पोस्टर व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की इकाई 'MY Bharat' मेरठ द्वारा बेटियां फाउंडेशन के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। 'सेवा संकल्प अभियान– सेवा से समाज, समाज से राष्ट्र' विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में युवाओं ने स्वावलंबन, सामाजिक समरसता और अंत्योदय से जुड़े संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। पोस्टर प्रतियोगिता में राधिका प्रथम, स्वाति द्वितीय और शोभा तृतीय रहीं। वहीं, स्लोगन लेखन में तान्या ने पहला, ज्योति ने दूसरा और तनिष्का ने तीसरा स्थान हासिल किया। जिला युवा अधिकारी यशवंत यादव ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा की सकारात्मक दिशा देना 'MY Bharat' का मुख्य उद्देश्य है। आयोजन में बेटियां फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजू पाण्डेय, कोऑर्डिनेटर कुसुम शर्मा और कॉलेज कोऑर्डिनेटर रीना सिंह का विशेष सहयोग रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)