वाराणसी में पूर्व MLC केदारनाथ सिंह का नामांकन आज:शिक्षक MLC लालबिहारी भी आज भरेंगे पर्चा, कमिश्नरी में चाक चौबंद सुरक्षा
वाराणसी में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नामांकन का सोमवार को पांचवां दिन है। आज दोनों सीटों पर कई प्रमुख प्रत्याशी नामांकन करेंगे। भाजपा के स्नातक प्रत्याशी केदारनाथ सिंह मंत्री-विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में पर्चा भरेंगे। सपा के शिक्षक प्रत्याशी लाल बिहारी यादव और माध्यमिक शिक्षक संघ समर्थित स्नातक प्रत्याशी दिनेश चंद्र राय भी आज नामांकन करेंगे। प्रत्याशियों के जुलूस और समर्थकों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नामांकन की प्रक्रिया 6 अक्टूबर तक चलेगी। नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी। नाम वापसी 9 अक्टूबर तक होगी। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक और मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। जनसभा के बाद कमिश्नरी कोर्ट पहुंचेगा जुलूस भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह डीसीएफ कार्यालय में जनसभा के बाद समर्थकों के साथ जुलूस लेकर कमिश्नरी कोर्ट पहुंचेंगे। इस दौरान भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे। सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव का जुलूस सारनाथ से कचहरी चौराहे तक आएगा। वहीं, माध्यमिक शिक्षक संघ समर्थित प्रत्याशी दिनेश चंद्र राय भी समर्थकों के साथ नामांकन करेंगे। चौथे दिन 11 प्रत्याशियों ने किया नामांकन नामांकन के चौथे दिन शनिवार को स्नातक सीट पर 8 और शिक्षक सीट पर 3 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया था। स्नातक सीट पर बेनी माधव, चंद्रजीत सिंह यादव, देवकुमार, मनोज कुमार वर्मा, ओम प्रकाश सिंह, प्रशांत कुमार, सुशील कुमार सिंह और चंद्र प्रकाश गुप्ता ने नामांकन किया। शिक्षक सीट पर धर्मेंद्र कुमार, कपिलदेव और प्रमोद कुमार मिश्रा ने पर्चा भरा। चौथे दिन स्नातक सीट के लिए 11 और शिक्षक सीट के लिए 5 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिया। स्नातक सीट पर आशुतोष सिन्हा (सपा) समेत 10 निर्दल और शिक्षक सीट पर प्रमोद कुमार मिश्रा (भाजपा), लाल बिहारी यादव (सपा) समेत तीन निर्दल प्रत्याशियों ने पर्चा लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)