वाराणसी SAI NCOE के कमलजीत को एशियन गेम्स में स्वर्ण:10 मीटर एयर पिस्टल के मिश्रित डबल में मिली उपलब्धि, स्टेडियम में खुशी की लहर

Sep 25, 2026 - 18:52
0
वाराणसी SAI NCOE के कमलजीत को एशियन गेम्स में स्वर्ण:10 मीटर एयर पिस्टल के मिश्रित डबल में मिली उपलब्धि, स्टेडियम में खुशी की लहर
हरियाणा के रहने वाले और वाराणसी में चार महीना पहले सिगरा स्टेडियम में शुरू हुए SAI NCOE सेंटर के शूटर कमलजीत ने 20 वें एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है। कमलजीत की इस उपलब्धि के बाद से SAI सेंटर में जश्न का माहौल है। कमलजीत और उनकी सह खिलाड़ी सुरुचि इंदर सिंह ने 484.6 अंक पाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। 20वें एशियाई खेल 2026, आइची-नागोया, जापान में चल रहे हैं। जहां भारत के शूटरों ने भारत को दूसरी स्वर्णिम सफलता दिलाई है। 7 जुलाई को हुआ था वाराणसी के लिए चयन सिगरा SAI NCOE के डिप्टी डायरेक्टर शुभांशु द्विवेदी ने बताया - भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कमलजीत ने महिला शूटर सुरूची इंदर सिंह के साथ शानदार प्रदर्शन करते हुए 484.6 अंकों के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक प्राप्त किया। भारतीय टीम ने कोरिया गणराज्य और ईरान की टीमों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। कमलजीत 10 मीटर एयर पिस्टल सीनियर पुरुष वर्ग के खिलाड़ी हैं । और उन्हें 7 जुलाई 2026 को भारतीय खेल प्राधिकरण, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, (SAI NCOE) सिगरा में शामिल किया गया था। जूनियर प्रतिस्पर्धा में जीत चुके हैं पदक शुभांशु ने बताया - कमलजीत कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इनमें 2025 की अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ विश्व चैंपियनशिप भी है। जिसमें उन्होंने रजत पदक जीता। प्रथम अंतरराष्ट्रीय जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2023 तथा चीन के हांगझोऊ में 18 से 29 जुलाई 2026 तक आयोजित अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ विश्व कप में भी हिस्सा लिया था। अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेंगे कमलजीत शुभांशु ने बताया - कमलजीत के वाराणसी लौटने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। उनकी इस उपलब्धि से अन्य खिलाड़ियों में भी जोश की लहर है और अन्य खिलाड़ी बॉक्सिंग, कुश्ती, फेंसिंग ये सभी अलग जोश में नजर आ रहे हैं। ये उपलब्धि वाराणसी SAI NCOE के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User