वडनगर से वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा का मथुरा में स्वागत:कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा की, दिखा उत्साह और जोश

Sep 29, 2026 - 17:09
0
वडनगर से वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा का मथुरा में स्वागत:कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा की, दिखा उत्साह और जोश
मथुरा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर निकाली जा रही ‘वडनगर से वाराणसी सेवा संकल्प यात्रा’ मंगलवार को करीब 11:30 बजे मथुरा पहुंची। शहर के बीएसए कॉलेज पहुंचने पर कृष्णा नगर और धौली प्याऊ मंडल के कार्यकर्ताओं ने यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल लोगों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों से जुड़े संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ने के साथ ही सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। यात्रा के माध्यम से केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता जरूरी है। सेवा संकल्प यात्रा इसी दिशा में लोगों को जागरूक करने का माध्यम बन रही है। बताया गया कि सेवा संकल्प यात्रा 17 सितंबर से शुरू हुई है, जो विभिन्न राज्यों, जिलों और गांवों से होकर आगे बढ़ रही है। यात्रा के दौरान अलग-अलग स्थानों पर स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, जनसंवाद और अन्य सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। मथुरा पहुंची यात्रा के स्वागत के दौरान भाजपा युवा मोर्चा एवं मंडल कार्यकर्ताओं ने सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाने और समाज के विभिन्न वर्गों तक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने अनुशासन और उत्साह के साथ सहभागिता की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User