दिल्ली से घर आए होटल कर्मचारी की मौत:बरेली में पिता के कनागत में शामिल होने आया था, पैरालिसिस अटैक के बाद तनाव में था

Sep 29, 2026 - 17:09
0
दिल्ली से घर आए होटल कर्मचारी की मौत:बरेली में पिता के कनागत में शामिल होने आया था, पैरालिसिस अटैक के बाद तनाव में था
बरेली में पिता के कनागत में शामिल होने दिल्ली से घर आए एक होटल कर्मचारी की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के गुद्दड़ बाग निवासी 54 वर्षीय रमेश सिंह की रात में अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के मुताबिक, रमेश सिंह को पहले पैरालिसिस का अटैक आ चुका था और उनका इलाज चल रहा था। इसके बाद से वह तनाव में रहने लगे थे। वह दिल्ली के एक होटल में काम करते थे। सोमवार को वह अपने पिता के कनागत के लिए दिल्ली से घर आए थे। रात में उन्होंने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिवार को इसकी जानकारी तुरंत नहीं हो सकी। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना का पता चला। भाई दिनेश सिंह उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। रमेश सिंह के परिवार में पत्नी तारा सिंह और एक बेटी हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User