विजयनगर में युवती ने फ्लाईओवर से लगाई छलांग:सीएसएचपी स्कूल फ्लाईओवर से कूदने के बाद अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

Sep 30, 2026 - 16:42
0
विजयनगर में युवती ने फ्लाईओवर से लगाई छलांग:सीएसएचपी स्कूल फ्लाईओवर से कूदने के बाद अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को सीएसएचपी स्कूल फ्लाईओवर के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 22 वर्षीय युवती ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। युवती को छलांग लगाते हुए आसपास मौजूद लोगों ने देखा। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही विजयनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती को तत्काल उपचार के लिए फ्लोरेस अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार युवती के पैर और सिर में चोट आई है। इसके अलावा कुछ अंदरूनी चोटें भी बताई जा रही हैं। फिलहाल उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक युवती की पहचान शिवानी निवासी शिवपुरी, सेक्टर-9, विजयनगर के रूप में हुई है। उसकी उम्र करीब 22 वर्ष बताई गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने युवती के परिजनों को भी सूचना दे दी और उन्हें अस्पताल बुलाया गया। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई। शुरुआती तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवती ने फ्लाईओवर से छलांग क्यों लगाई। पुलिस युवती के होश में आने और उसकी स्थिति सामान्य होने के बाद उससे भी घटना के संबंध में जानकारी लेने की कोशिश करेगी। इसके साथ ही परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। विजयनगर थाना प्रभारी का कहना है कि युवती को समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया गया था, जहां उसका उपचार जारी है। परिवार के लोगों को सूचना देकर बुलाया गया है। युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही घटना के पीछे की सही वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और युवती की हालत पर नजर रखी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User