विंध्याचल धाम में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि मेला:मिर्जापुर में गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग, 24 घंटे तैनात रहेगी पुलिस

Sep 26, 2026 - 16:13
0
विंध्याचल धाम में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि मेला:मिर्जापुर में गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग, 24 घंटे तैनात रहेगी पुलिस
मिर्जापुर के विंध्याचल धाम में 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि मेला शुरू होगा। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने शनिवार को मंदिर परिसर, मेला क्षेत्र और गंगा घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा-सुविधा के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि देश के कई राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। उनके लिए पीने के पानी, स्वास्थ्य, साफ-सफाई और रोशनी की पूरी व्यवस्था की जाएगी। गंगा नदी का जलस्तर अभी ऊपर है, इसलिए घाटों पर खास सावधानी बरती जाएगी। सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग होगी। श्रद्धालुओं को सिर्फ सुरक्षित जगहों पर ही स्नान की इजाजत मिलेगी। मेले में सुरक्षा के लिए बाहर से भी पुलिस बल बुलाया जाएगा। मेला क्षेत्र को जोन-सेक्टर में बांटकर 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। भीड़ वाली जगहों पर खास नजर रखी जाएगी। जिलाधिकारी ने बाजार में जरूरी सामान की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन का लक्ष्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल देना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User