विश्व पर्यटन दिवस: संवत सरना देवस्थल में िकया गया श्रमदान

Sep 29, 2026 - 05:44
0
विश्व पर्यटन दिवस: संवत सरना देवस्थल में िकया गया श्रमदान
भास्कर न्यूज़| बलरामपुर सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में विश्व पर्यटन दिवस पर शंकरगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत डिपाडीहकला के संवत सरना देव स्थल में स्वच्छता श्रमदान हुआ। आयोजन जिला पंचायत सीईओ के निर्देश पर हुआ। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की जिला समन्वयक के साथ जनपद पंचायत शंकरगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेद प्रकाश पाण्डेय के मार्गदर्शन में कार्यक्रम कराया गया। सरपंच, पंच, ग्रामीणों ने मिलकर देव स्थल परिसर की साफ-सफाई की। मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। गांव को स्वच्छ और सुंदर रखने का संदेश दिया गया। स्वच्छता को रोजमर्रा की आदत बनाने की बात कही गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User