वकीलों ने मानव श्रृंखला बनाकर प्रदर्शन किया:कानपुर में न्यायिक कार्य प्रभावित, 15 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल
कानपुर न्यायालय के अधिवक्ताओं ने अपनी 15 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर कचहरी में हड़ताल कर दी। सामूहिक अवकाश पर रहते हुए सैकड़ों वकीलों ने दोपहर 12 बजे से न्यायालय परिसर के चारों ओर विशाल मानव श्रृंखला बनाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं का कहना है कि बीते दिनों आयोजित प्रांतीय अधिवक्ता सम्मेलन में उनकी ओर से सरकार के समक्ष 15 प्रमुख मांगें रखी गई थीं। आरोप है कि सरकार ने अब तक इन मांगों को लेकर कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया है। इसी अनदेखी और लेटलतीफी के विरोध में वकीलों ने कार्य बहिष्कार कर अपना रोष व्यक्त किया। इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और न्यायपालिका का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित करना था। हड़ताल और मानव श्रृंखला के चलते कचहरी परिसर में न्यायिक कार्य प्रभावित रहा, जिसमें सैकड़ों अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)