वर्दी में आए लोगों ने कार सवार से की मारपीट:सीसीटीवी फुटेज के बाद एसपी ने दिए जांच के आदेश

Oct 01, 2026 - 12:27
0
वर्दी में आए लोगों ने कार सवार से की मारपीट:सीसीटीवी फुटेज के बाद एसपी ने दिए जांच के आदेश
कानपुर देहात के अकबरपुर में कार सवार व्यक्ति को रोककर मारपीट करने और सोने की चेन गायब होने के मामले में अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद कानपुर देहात की एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। मामला 30 सितंबर की सुबह करीब 10 का है। रूरा कस्बे के अकबरपुर रोड निवासी हेमराज सिंह के मुताबिक, वह अपने बच्चों को केंद्रीय विद्यालय माती से लेकर क्रेटा कार से रूरा स्थित अपने घर लौट रहे थे। जिला अस्पताल अकबरपुर के सामने पीछे से आई एक मारुति स्विफ्ट कार में सवार लोगों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। हैगराज के रुकते ही स्विफ्ट कार वहां से चली गई। कार से चार लोग उतरे पीड़ित का आरोप है कि इसके तुरंत बाद सफेद रंग की टाटा नेक्सॉन कार मौके पर पहुंची। कार का नंबर UP-71-BE-1723 बताया गया है। आरोप है कि कार से चार लोग उतरे, जो पुलिस की वर्दी में थे। इन लोगों ने पहैगराज को कार से नीचे उतारा और गर्दन पकड़कर अपनी गाड़ी के पास ले गए। गाड़ी में टक्कर मारने का आरोप पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने उस पर अपनी गाड़ी में टक्कर मारने का आरोप लगाया, जबकि उसका कहना है कि किसी तरह की कोई दुर्घटना हुई ही नहीं थी। विरोध करने पर गाली-गलौज और तीन-चार थप्पड़ मारने का भी आरोप लगाया गया है। हेमराज का दावा है कि आरोपी वहां से चले गए। इसके बाद जब उसने कार के शीशे में देखा तो गले में पहनी करीब एक तोले की सोने की चेन गायब थी। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। सीसीटीवी कैमरों में घटना रिकॉर्ड पीड़ित ने बताया कि अकबरपुर के लोकप्रिय हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना रिकॉर्ड हुई है। फुटेज सामने आने के बाद एसपी श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने जांच के आदेश दिए हैं। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज और शिकायत में बताए गए वाहन के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User