समर्थकों ने अब्दुल्ला आजम का 36वां जन्मदिन मनाया:कचहरी के चैंबर में केक काटा, सतनाम मट्टू ने जेल में मिलकर दी बधाई
रामपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खां के बेटे और पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम का 36वां जन्मदिन बुधवार को रामपुर में उनके करीबियों और समर्थकों ने मनाया। कचहरी परिसर स्थित सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव एवं अधिवक्ता संजीव यादव के चैंबर पर दोपहर करीब 2:30 बजे केक काटा गया और लड्डू बांटे गए। समर्थकों ने अब्दुल्ला आजम की लंबी उम्र और उत्तम स्वास्थ्य की दुआ की। अब्दुल्लाह आजम इन दिनों अपने दो पैन कार्ड केस में जिला कारागार में पिता आज़म खान संग सजा काट रहे।हैं। कार्यक्रम के बाद बार एसोसिएशन रामपुर के पूर्व अध्यक्ष और सपा नेता सतनाम सिंह मट्टू अपने एक अन्य साथी के साथ बुधवार दोपहर करीब 3 बजे जिला कारागार पहुंचे। दोनों ने जेल में बंद अब्दुल्ला आजम से मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। तनाम सिंह मट्टू ने बताया कि मुलाकात के दौरान अब्दुल्ला आजम के स्वास्थ्य को लेकर भी बातचीत हुई। उनके अनुसार अब्दुल्ला आजम पूरी तरह फिट हैं। उन्होंने उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। अब्दुल्ला आजम का जन्म 30 सितंबर 1990 को हुआ था, इसलिए बुधवार को उनका 36वां जन्मदिन था। वह रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। 2023 में उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई थी। वर्तमान में वह जेल में बंद हैं। हाल में उनके और उनके पिता मोहम्मद आजम खां से जुड़े मामलों की अदालतों में सुनवाई जारी है। सितंबर 2026 में फर्जी पैन कार्ड मामले में सजा बढ़ाने की राज्य सरकार की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दोनों को नोटिस जारी किया है। यह मामला फिलहाल न्यायिक प्रक्रिया में है। जन्मदिन कार्यक्रम में संजीव यादव एडवोकेट, बार एसोसिएशन रामपुर के पूर्व अध्यक्ष सतनाम सिंह मट्टू, वरिष्ठ अधिवक्ता नासिर सुल्तान, काशिफ कामरान एडवोकेट, जिला अध्यक्ष अधिवक्ता सभा, वैभव यादव, जिला अध्यक्ष छात्र सभा, संकेश यादव एडवोकेट, सुरेंद्र यादव एडवोकेट, वेदपाल लोधी एडवोकेट, राजकुमार प्रजापति एडवोकेट और बंटी ठाकुर एडवोकेट समेत अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान समर्थकों ने कहा कि उन्होंने जेल में उनसे मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं। चैंबर पर मौजूद लोगों ने भी उनके अच्छे स्वास्थ्य और परिवार के लिए सुख-शांति की कामना की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)