वृद्धाश्रम में 'अंतर-पीढ़ीगत संवाद' कार्यक्रम:बच्चों ने बुजुर्गों को सिखाया मोबाइल चलाना और उनसे जीवन के संघर्ष सुने
गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को महुली स्थित वृद्धाश्रम में बच्चों और वृद्धजनों के बीच एक अनूठा 'अंतर-पीढ़ीगत संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और आरआरटीसी (RRTC) के तत्वावधान में हुए इस कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जबकि बुजुर्गों ने अपने जीवन के संघर्ष और अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा बुजुर्गों को तकनीक से जोड़ना रहा। बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ वरिष्ठजनों को मोबाइल फोन चलाने, फोटो खींचने और डिजिटल सुविधाओं के इस्तेमाल की जानकारी दी। वहीं, उपस्थित न्यायिक अधिकारियों ने वृद्धजनों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके अधिकारों व सम्मानपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। इनकी रही मौजूदगी कार्यक्रम में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (प्रथम), विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी, समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य, आरआरटीसी के अतुल सिंह व अभिषेक पटेल और प्रबंधक अम्बिका प्रसाद सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)