वृंदावन में संत प्रेमानंद के शिष्य का मिला शव:संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस ने कहा प्रथम दृष्टया लग रहा आत्महत्या का मामला
वृंदावन कोतवाली इलाके के वाराह घाट इलाके में शुक्रवार को एक साधु भेषधारी युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज का शिष्य था। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को युवक के प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान मिले हैं। वाराह घाट इलाके में रहता था शिष्य जबलपुर का रहने वाला 26 वर्षीय दिनेश दीक्षा लेने के बाद रसिक दुलारी शरण बन गया। रसिक दुलारी शरण ने सितम्बर 2015 में दीक्षा ली थी। वह जून 2026 से केली कुंज आश्रम से जुड़े गुरु कृपा कुंज में रह रहा था। इस बिल्डिंग में संत प्रेमानंद महाराज से जुड़े अन्य शिष्य भी रहते हैं। गुरुवार की शाम को रसिक दुलारी शरण ने बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूद गया। रसिक दुलारी शरण के कूदते ही मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे वाली जगह पर भीड़ जमा हो गई। प्राइवेट पार्ट में मिले चोट के निशान रसिक दुलारी शरण के संदिग्ध परिस्थितियों में कूदने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को रसिक दुलारी शरण के प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान मिले। ऐसा लग रहा था जैसे उसे किसी धारदार हथियार से काटा गया हो। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। देर रात तक पुलिस को किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली थी। बिजली कारीगर था मृतक जबलपुर के रहने वाले रसिक दुलारी शरण बिजली मिस्त्री थे। वह आश्रम में बिजली से संबंधित सेवा करते थे। जिस समय घटना हुई उस समय रसिक दुलारी शरण कमरे में अकेले थे। रसिक दुलारी शरण बिल्डिंग की चौथी मंजिल की छत पर पहुंचे वहां कुछ देर बैठे और फिर छलांग लगा दी। पुलिस को कमरे से एक ग्राइंडर भी मिला है। जिससे संभावना जताई जा रही है कि रसिक दुलारी शरण ने शायद ग्राइंडर से ही खुद का पार्ट काटने का प्रयास किया। जांच में जुटी पुलिस रसिक दुलारी शरण ने आत्महत्या की है या हत्या पुलिस इसकी जांच कर रही है।सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि उनको सर्वोदय अस्पताल से सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को सूचना दे दी है। मौके पर फॉरेंसिक टीम और वृंदावन पुलिस ने जांच की है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)