व्यापारियों का UPI टैक्स के खिलाफ प्रदर्शन:व्यापार मंडल ने मनाया नो यूपीआई डे, यूपीआई लेनदेन पर टैक्स का किया विरोध
वाराणसी में उद्योग व्यापार मंडल की ओर से 2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाया गया। इस दौरान व्यापारियों ने यूपीआई लेनदेन पर प्रस्तावित टैक्स का विरोध करते हुए सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। मोरैला बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष रामधनी यादव, मडुआडीह के व्यापारी राजेश विश्वकर्मा, दशरथ केसरी, नीरज सिंह और जिला युवा महामंत्री गोकुल गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक भार नहीं डाला जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से यूपीआई टैक्स से संबंधित फैसला वापस लेने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि डिजिटल भुगतान की सुविधा का उपयोग बड़े स्तर पर किया जा रहा है, ऐसे में इस पर किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क व्यापारियों के हित में नहीं है। कार्यक्रम में उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, जिला अध्यक्ष शुभम सिंह गुप्ता, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज गुप्ता समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर सरकार को सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)