व्यापारियों को काले झंडे बेचने से पुलिस ने किया मना:मेरठ संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता बोले- आंदोलन जारी रहेगा

Sep 29, 2026 - 18:13
0
व्यापारियों को काले झंडे बेचने से पुलिस ने किया मना:मेरठ संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता बोले- आंदोलन जारी रहेगा
मेरठ में बीते दिन बैठक में घोषणा करने के बाद आज व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता अपने समर्थकों के साथ बाजार में झंडे खरीदने पहुंचे। व्यापारियों का कहना है कि आंदोलन के तहत बाजारों में काले झंडे लगाए जाएंगे। इसी क्रम में व्यापारी काले झंडे लेकर पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें झंडे लगाने से रोक दिया। व्यापारी नेता नवीन गुप्ता ने बताया कि कारोबारियों की बैठक में बाजारों में काले झंडे लगाने का निर्णय लिया गया था। इसी के तहत व्यापारी काले झंडे लेकर पहुंचे। इसी दौरान समीर नाम के एक व्यापारी ने भी झंडे लगाने की बात कही, लेकिन पुलिस की ओर से इसे रोक दिया गया। व्यापारियों के अनुसार, इस मामले में इंस्पेक्टर कोतवाली से भी बातचीत हुई। इंस्पेक्टर ने उनसे पूछा कि वे काले झंडे क्यों लगाना चाहते हैं। व्यापारियों ने इसे अपने आंदोलन का हिस्सा बताया। नवीन गुप्ता ने कहा कि पुलिस की रोक के बावजूद आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाजारों में काले झंडे लगाने की तैयारी की गई है और व्यापारी अपनी मांगों को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे। व्यापारियों का कहना है कि बाजारों में काले झंडे लगाने का उद्देश्य अपनी नाराजगी दर्ज कराना है। अब आगे बैठक कर आंदोलन के अगले चरण को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User