सीतापुर में तालाब में डूबने से युवक की मौत:बाजार से लौटते समय अचानक पैर फिसला, गोताखोरों ने बरामद किया युवक का शव

Sep 29, 2026 - 18:13
0
सीतापुर में तालाब में डूबने से युवक की मौत:बाजार से लौटते समय अचानक पैर फिसला, गोताखोरों ने बरामद किया युवक का शव
सीतापुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के महमूदपुर गांव में घर से बाजार जाने के लिए घर से निकले 35 वर्षीय युवक की तालाब में मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे डूबने से मौत हो गई। बाजार से वापस घर लौटते समय तालाब के किनारे अचानक पैर फिसलने से युवक गहरे पानी में जा गिरा। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार महमूदपुर गांव निवासी छोटू पुत्र रम्मा पासी (35 वर्ष) मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे घर से बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे। बाजार में सेविंग कराने के बाद वह वापस अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के दक्षिण-पश्चिम दिशा में स्थित तालाब के किनारे से गुजरते समय अचानक उनका पैर फिसल गया। पैर फिसलने के बाद छोटू तालाब में जा गिरे और देखते ही देखते पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर युवक की तलाश शुरू कर दी। सूचना पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जानकारी जुटाई। पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय गोताखोरों की मदद से तालाब में डूबे युवक के शव को बाहर निकलवाया गया। शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। पुलिस के मुताबिक घटना में प्रथम दृष्टया तालाब के किनारे पैर फिसलने के कारण युवक के डूबने की बात सामने आई है। मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है। ृ

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User