यांत्रिक कारखाने में स्वच्छता अभियान:अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया श्रमदान, परिसर में लगाए पौधे

Oct 01, 2026 - 21:17
0
यांत्रिक कारखाने में स्वच्छता अभियान:अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया श्रमदान, परिसर में लगाए पौधे
बरेली में इज्जतनगर के यांत्रिक कारखाना, इज्जतनगर में गुरुवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य कारखाना प्रबंधक अशोक कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता शपथ के साथ हुई। इसके बाद कारखाने की विभिन्न शॉपों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक घंटे तक श्रमदान किया। श्रमदान के बाद कारखाना परिसर में पौधारोपण किया गया। उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर शैलेश सिंह, प्रदीप कुमार, कारखाना प्रबंधक शिखर दयाल, पवन कुमार वर्मा और सहायक कारखाना प्रबंधक बीडी मीना ने पौधे लगाए। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कारखाना क्रीड़ा सचिव सुहैल अली और उनकी टीम का योगदान रहा। इस दौरान यूनियन प्रतिनिधि, विभिन्न शॉपों के पर्यवेक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामूहिक सहभागिता के महत्व पर जोर दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User