बैंक में पौधारोपण अभियान:बैंक अधिकारियों ने पौधे रोपकर दिलाया संरक्षण का संकल्प
बरेली में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय बरेली की ओर से पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय और बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख सुधीर कुमार ने पौधारोपण कर किया। इस दौरान अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए स्वच्छता के साथ अधिकाधिक पौधारोपण भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से पौधों की नियमित देखभाल और पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनाने की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक मोहम्मद शोएब, मनीष श्रीवास्तव, अमित उपाध्याय, बीएस सागर, सौरभ सिंह, अजय कुमार, शुभम सिंह, रामपुर गार्डन शाखा के कर्मचारी और कर्मचारी नेता राजकुमार समदर्शी समेत अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। आयोजन में नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य का सहयोग और मार्गदर्शन रहा। इस दौरान स्वच्छ परिसर, हरित परिसर की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)