यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का कार्यक्रम जारी:5 से 24 फरवरी तक होंगी परीक्षाएं, जिले में 23 हजार परीक्षार्थी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इस बार परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक मात्र 20 दिनों में संपन्न कराई जाएंगी। जिले में करीब 23 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे, जो पिछले वर्ष से अधिक हैं। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए 109 विद्यालयों का ऑनलाइन डाटा अपलोड कर दिया गया है। जल्द ही जनपदीय समिति केंद्रों का निर्धारण करेगी। उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2027 की परीक्षाओं का समय-सारणी घोषित कर दिया है। 20 दिनों के भीतर कराने का लक्ष्य इस बार बोर्ड परीक्षाएं 5 फरवरी 2027 से शुरू होंगी और 24 फरवरी तक चलेंगी। परिषद ने इस बार पूरी परीक्षा प्रक्रिया को महज 20 दिनों के भीतर कराने का लक्ष्य रखा है। अगर पिछले वर्ष की तुलना करें, तो वर्ष 2026 में बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की गई थीं। बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन इस बार परीक्षाएं फरवरी के पहले सप्ताह में ही शुरू की जा रही हैं। जिले में इस बार कुल मिलाकर लगभग 23 हजार छात्र-छात्राओं ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन किया है। पिछले साल यह आंकड़ा करीब 22 हजार परीक्षार्थियों का था। केंद्रों का चयन सबसे अहम प्रक्रिया परीक्षाओं को सुचारू और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए केंद्रों का चयन सबसे अहम प्रक्रिया है। जिले में परीक्षा केंद्र बनाने के लिए 109 विद्यालयों का डाटा ऑनलाइन पोर्टल पर फीड करा दिया गया है। पिछले वर्ष जिले में कुल 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, हालांकि इस बार केंद्रों की सटीक संख्या निर्धारण प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही साफ हो सकेगी। जनपदीय समिति की बैठक जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेमचंद्र ने मंगलवार समय 9 बजे जानकारी दी कि केंद्रों के चयन में उन विद्यालयों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां पर्याप्त फर्नीचर, सुरक्षित बाउंड्रीवाल, सीसीटीवी कैमरे और अन्य जरूरी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। जल्द ही जनपदीय समिति की बैठक के बाद अंतिम केंद्र सूची जारी कर दी जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)