यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:पूर्व IAS दिव्या मित्तल बोलीं- 80 साल का हिसाब चाहिए; 21 साल बाद बेटे ने हत्या का बदला लिया; थाने में चोरी

Sep 29, 2026 - 19:03
0
यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:पूर्व IAS दिव्या मित्तल बोलीं- 80 साल का हिसाब चाहिए; 21 साल बाद बेटे ने हत्या का बदला लिया; थाने में चोरी
आज की सबसे बड़ी खबर MLC के लिए 6 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के ऐलान को लेकर है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल के राजनीति में एंट्री से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1- भाजपा ने MLC प्रत्याशियों का ऐलान किया; ध्रुव त्रिपाठी को गोरखपुर से उतारा भाजपा ने MLC के लिए 6 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया। कर्मचारी नेता हरिकिशोर तिवारी को आगरा स्नातक सीट तो फैजाबाद-गोरखपुर शिक्षक सीट से ध्रुव कुमार त्रिपाठी पर दांव लगाया है। काशी शिक्षक सीट से प्रमोद मिश्रा और स्नातक सीट से केदारनाथ सिंह को उतारा है। मेरठ स्नातक सीट से दिनेश गोयल को टिकट दिया है। सपा पहले ही प्रत्याशी घोषित कर चुकी। पूरी खबर पढ़ें 2- पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बोलीं- हिसाब मांगूंगी, आपका साथ चाहिए यूपी की पूर्व IAS दिव्या मित्तल राजनीति में उतरेंगी। मंगलवार को वीडियो जारी करके कहा- यूपी में ही रहूंगी। डरूंगी नहीं, सवाल करूंगी। मुझे पैसा और बाहुबल नहीं आप लोगों का साथ चाहिए। मैं किसी पार्टी के साथ नहीं जुड़ूंगी। अकेले चलूंगी। मेरा मकसद राजनेता बदलना नहीं, बल्कि पूरी राजनीति को बदलना है। मुझे अपने देश की आजादी के 80 सालों का हिसाब चाहिए। पूरी खबर पढ़ें 3- झांसी में श्राद्ध कर रहे परिवार के 5 लोगों की मौत, मृतकों में बाप-बेटे, भतीजे और भांजे झांसी में मंगलवार दोपहर में श्राद्ध कर्म के दौरान नदी में एक ही परिवार के पांच लोग डूब गए। बाप-बेटे, भतीजे और भांजे समेत 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि श्राद्ध कर्म के लिए सभी सुखनई नदी के गहरे पानी में उतरे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव में बहने लगा। उसे बचाने की कोशिश में एक-एक करके सभी 5 लोग डूब गए। पूरी खबर पढ़ें 4- संभल हिंसा के मुख्य आरोपी पर लगा NSA रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार पर 10 लाख का जुर्माना लगाया संभल हिंसा मामले में मुख्य आरोपी बनाए गए मुल्ला अफरोज लगाए गए NSA को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है। कोर्ट ने यूपी सरकार पर 10 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। मंगलवार को फैसला सुनाते हुए जज ने कहा - यूपी सरकार ने गैर-कानूनी तरीके से NSA लगाया है। पुलिस हिरासत में कबूलनामे को अकेले NSA हिरासत का आधार नहीं बनाया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें 5- कुशीनगर में बाढ़ क्षेत्र का योगी ने किया दौरा; रात में टूट गया था AP तटबंध कुशीनगर में एपी तटबंध बंधा टूटने के बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सीएम योगी ने मंगलवार को दौरा किया। योगी ने कहा- नेपाल से बाढ़ के दिनों में अधिकतम तीन लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने का रिकार्ड रहा था लेकिन इस बार पांच लाख क्यूसेक पानी अचानक से आ गई जिसके कारण बंधा टूट गया। हमारे जनप्रतिनिधि रात से ही कैंप किए हुए हैं। राहत सामग्री बांटी जा रही। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की हत्या, स्कूल में खून से सने शव मिले सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और उनकी पत्नी की फावड़े-कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उनके निजी स्कूल परिसर में दोनों के शव खून से सने मिले। वारदात का पता तब चला, जब ड्राइवर गाड़ी की चाबी लेने पहुंचा। मुकेश सिंह ब्लॉक शिक्षक संघ के अध्यक्ष थे और इस बार चुनाव लड़ रहे थे। पत्नी विनीता स्कूल चलाती थीं और जिला पंचायत चुनाव लड़ चुकी थीं। पूरी खबर पढ़ें 7- यूपी में अब कोहरे की मार; बिजनौर में हाईवे डूबा, बदायूं में सड़क बही यूपी में मंगलवार को जनवरी जैसा कोहरा छाया रहा। अमेठी, रामपुर और बदायूं में विजिबिलिटी 25 मीटर से भी कम रही। लोगों को हल्की ठंड महसूस हुई। मानसून पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों से लौट चुका है। हालांकि, नदियां उफान पर हैं। बिजनौर में गंगा का पानी स्टेट हाईवे पर भरा है। बाराबंकी में 350 साल पुरानी मजार सरयू में समा गई। बदायूं में 100 मीटर सड़क बह गई थी। पूरी खबर पढ़ें 8- पीलीभीत में 21 साल बाद पिता की हत्या का बदला, 2 भाइयों ने हत्यारे को बांके से काटा पीलीभीत में मंगलवार को दो भाइयों ने 21 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला लिया। दोनों ने चाचा के साथ मिलकर सुबह पड़ोसी को बांके से काट डाला। तीनों ने मिलकर बांके से ताबड़तोड़ कई वार सिर पर किए। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात के बाद तीनों फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने आरोपी दोनों बेटों को अरेस्ट कर लिया है जबकि चाचा फरार है। पूरी खबर पढ़ें 9- मेरठ में मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पाठ का ऐलान; इलाका पुलिस छावनी में तब्दील मेरठ में केसरगंज मस्जिद के बाहर हिंदूवादी संगठनों के हनुमान चालीसा पाठ के ऐलान के बाद पुलिस ने इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। वहां 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी और PAC तैनात है। मस्जिद जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। ID देखकर लोगों को एंट्री दी जा रही। लाउडस्पीकर पर लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही। दुकानें बंद करा दी गई हैं। पूरी खबर पढ़ें 10- गोरखपुर में कोचिंग गए 10वीं टॉपर का शव मिला, पिता बोले- मर्डर हुआ गोरखपुर में हाईस्कूल टॉपर 15 साल के छात्र प्रिंस का शव चिलुआताल में उतराता मिला। वह पांच दिन से लापता था। परिजन ने छात्र से बातचीत करने वाली लड़की के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। पिता ने बताया- उनके बेटे का क्लास 11 की एक लड़की से लव अफेयर था। इसी वजह से उनके बेटे की हत्या की गई। वह कोचिंग के लिए घर से गया था लेकिन लौटा नहीं। पूरी खबर पढ़ें 11- गोरखपुर में लेखपाल को शादी का कार्ड भेजकर 1.90 लाख उड़ाए, टच करते ही निकले पैसे गोरखपुर में साइबर ठगों ने शादी का कार्ड भेजकर लेखपाल के खाते से 1.89 लाख रुपए उड़ा दिए। ठगों ने विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप में शादी के कार्ड के नाम पर APK फाइल भेजी थी। लेखपाल ने जैसे ही फाइल टच की, रातों-रात पंजाब नेशनल बैंक के खाते से UPI के जरिए 1,89,978 रुपए निकल गए। लेखपाल के मुताबिक, कार्ड उनके विभाग के व्हाट्सएप ग्रुप में ही आया था। पूरी खबर पढ़ें 12- बिजनौर में खेत में उतरा हेलीकॉप्टर, गांव के लोग दौड़े पहुंचे बिजनौर के रायपुर गढ़ी गांव में तकनीकी खराबी के चलते एक हेलीकॉप्टर को खेत में उतारना पड़ा। हेलीकॉप्टर में उतरते की खबर फैलते ही ग्रामीण खेतों की ओर दौड़ पड़े। हेलीकॉप्टर में दो लोग थे और वह करीब 20-25 मिनट खेत में खड़ा रहा। इसी दौरान एक दूसरा हेलीकॉप्टर भी ऊपर उड़ता दिखाई दिया। हालांकि, खराबी ठीक होने के बाद हेलीकॉप्टर सुरक्षित उड़ान भर गया। पूरी खबर पढ़ें 13- ललितपुर में बी-फार्मा छात्र को 17 हजार के लिए पीटकर मार डाला, पार्टी से लौटा था ललितपुर में 25 साल के बी-फार्मा छात्र की पैसों के लेनदेन में हत्या कर दी गई। भूपेंद्र अहिरवार सोमवार रात दोस्त के बर्थडे में गया था। लौटते समय 6 लोगों ने उसे घेरकर ईंट और धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोस्त के मुताबिक, भूपेंद्र पर 17 हजार रुपए का कर्ज था और आरोपी अजय धमकाता था। CCTV में पूरी वारदात रिकॉर्ड है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- थाने में ही चोरी, खड़ी डंपर चुरा ले गए चोर मुरादाबाद के कांठ थाने में सीज कर लाया गया एक डंपर चोरी हो गया। दरअसल, नायब तहसीलदार ने 25 सितंबर को ओवरलोडिंग के मामले में 6 डंपर सीज कर दिए थे। सभी डंपर को सीज करने के बाद थाने में खड़ा कर दिया गया था। थाने में खड़े डंपरों में एक डंपर चोरी हो गया। हालांकि, पुलिस के अनुसार, डंपर मालिक गाड़ी लेकर फरार हो गया है। कल क्या रहेगा खास... 15- SSC CGL टियर-1 परीक्षा की शुरुआत 30 सितंबर से संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (SSC CGL 2026) टियर-1 परीक्षा शुरू हो रही है। कंप्यूटर आधारित यह परीक्षा 30 अक्टूबर तक चलेगी। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User