यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 5,500 करोड़ के समझौते हुए:12,500 करोड़ की कारोबारी पूछताछ, 5.48 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे

Sep 28, 2026 - 23:07
0
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 5,500 करोड़ के समझौते हुए:12,500 करोड़ की कारोबारी पूछताछ, 5.48 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 (UPITS 4.0) के चौथे संस्करण ने महज चार दिनों में राज्य की व्यापारिक क्षमता को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दी है। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित इस पांच दिवसीय मेले में 28 सितंबर तक 5,500 करोड़ (लगभग 574 मिलियन अमेरिकी डॉलर) के 3,765 व्यापारिक समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। इसके साथ ही देश-विदेश के खरीदारों से 12,500 करोड़ की रिकॉर्ड कारोबारी पूछताछ दर्ज की गई है। ​मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘लोकल से ग्लोबल’ विजन पर आधारित इस ट्रेड शो में चार दिनों में कुल 35,387 बी2बी (बिजनेस-टू-बिजनेस) बैठकें हुईं। रिवर्स बायर-सेलर मीट (RBSM) के तहत 11,887 और मुख्य प्रदर्शनी क्षेत्र में 23,500 बी2बी बैठकें संपन्न हुईं। इन बैठकों ने एमएसएमई, एक जिला-एक उत्पाद (ODOP), हथकरघा, हस्तशिल्प और विनिर्माण क्षेत्र से जुड़े राज्य के उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से सीधे संपर्क का मंच दिया। ​मेले ने जनभागीदारी में भी नया मुकाम हासिल किया है। 28 सितंबर तक संचयी फुटफॉल 5,48,881 दर्ज किया गया, जिसमें 1,56,523 घरेलू कारोबारी खरीदार और 3,92,358 आम आगंतुक शामिल रहे। ​ट्रेड शो के चौथे दिन कई खास सेशन हुए, जिनमें मंत्रियों ने विभिन्न विषयों पर बात की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सितार वादन और थारू नृत्य ने आगंतुकों को प्रदेश की संस्कृति से परिचित कराया। तस्वीरें देखिए…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User