यूपी के 940 स्कूलों ने अब तक नहीं बनाई नामावली:26 अक्टूबर तक मिला अंतिम मौका, कक्षा 9,11 के अग्रिम पंजीकरण और कक्षा 10, 12 के परीक्षा आवेदन से जुड़ी प्रक्रिया

Oct 23, 2026 - 23:48
0
यूपी के 940 स्कूलों ने अब तक नहीं बनाई नामावली:26 अक्टूबर तक मिला अंतिम मौका, कक्षा 9,11 के अग्रिम पंजीकरण और कक्षा 10, 12 के परीक्षा आवेदन से जुड़ी प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश के 940 विद्यालयों ने अब तक विद्यार्थियों की नामावली जनरेट नहीं की है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऐसे विद्यालयों को नामावली तैयार कर जमा करने के लिए 26 अक्टूबर तक का अंतिम मौका दिया है। इससे पहले नामावली जनरेट कर जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर थी, जिसे बढ़ाकर 22 अक्टूबर किया गया था। इसके बावजूद 940 विद्यालयों ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के सचिव भगवती सिंह की ओर से 23 अक्टूबर को जारी विज्ञप्ति में सभी संबंधित विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित समय के भीतर नामावली जनरेट और डाउनलोड कर उसकी एक प्रति कोषपत्र के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कराएं। कक्षा 9 और 11 के पंजीकरण से जुड़ी प्रक्रिया यह प्रक्रिया शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9 और 11 के अग्रिम पंजीकरण तथा कक्षा 10 और 12 की परीक्षा के आवेदन से संबंधित है। विद्यालयों को परिषद के पोर्टल से नामावली जनरेट और डाउनलोड करनी है। इसके बाद कोषपत्र की एक प्रति के साथ इसे संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करना होगा। समय पर प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर प्रधानाचार्य होंगे जिम्मेदार परिषद ने स्पष्ट किया है कि 26 अक्टूबर तक नामावली जनरेट कर जमा करना सुनिश्चित किया जाए। निर्धारित तिथि तक कार्रवाई पूरी नहीं करने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के विरुद्ध उत्तरदायित्व निर्धारित किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User