वरुण विहार,नैमिष नगर में अब 27 अक्टूबर तक होगा पंजीकरण:बैंक अवकाश के चलते आवेदकों को मिली राहत, अब 27 अक्टूबर तक करा सकेंगे भूखंडों का पंजीकरण

Oct 24, 2026 - 00:20
0
वरुण विहार,नैमिष नगर में अब 27 अक्टूबर तक होगा पंजीकरण:बैंक अवकाश के चलते आवेदकों को मिली राहत, अब 27 अक्टूबर तक करा सकेंगे भूखंडों का पंजीकरण
लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने वरुण विहार और नैमिष नगर आवासीय योजनाओं में भूखंडों के पंजीकरण की अंतिम तारीख तीन दिन बढ़ा दी है। अब इच्छुक लोग 27 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। बैंक में शनिवार और रविवार की छुट्टी होने के कारण आवेदकों को पंजीकरण की रकम जमा करने में परेशानी हो सकती थी। इसे देखते हुए एलडीए ने आवेदन के लिए अतिरिक्त समय देने का फैसला किया है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि दोनों योजनाओं में भूखंड लेने के इच्छुक लोग प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट registration.ldalucknow.in के जरिए ही पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जो आवेदक भूखंड की पूरी रकम एक साथ जमा करने का विकल्प चुनेंगे, उन्हें आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी। नैमिष नगर योजना में 1,673 भूखंड सीतापुर रोड पर करीब 4,100 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही नैमिष नगर योजना के पहले चरण में 1,673 भूखंडों के लिए पंजीकरण खोला गया है। ब्रह्म खंड, भूमि खंड फेज-1 और भूमि खंड फेज-2 में 72 से 450 वर्गमीटर तक के भूखंड उपलब्ध हैं। यहां भूखंड की दर 3,800 रुपये प्रति वर्गफीट तय की गई है। वरुण विहार योजना में 2,847 भूखंड आगरा एक्सप्रेस-वे के पास करीब 6,580 एकड़ क्षेत्र में विकसित हो रही वरुण विहार योजना के पहले चरण में 2,847 भूखंडों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। काशी खंड, कैलाश खंड फेज-1 और कैलाश खंड फेज-2 में 112.5 से 450 वर्गमीटर तक के भूखंड उपलब्ध हैं। इस योजना में भूखंड की दर 2,800 रुपये प्रति वर्गफीट रखी गई है। आवेदकों के लिए जरूरी जानकारी: दोनों योजनाओं में पंजीकरण की अंतिम तारीख 27 अक्टूबर 2026 है। आवेदन करने से पहले एलडीए की आधिकारिक वेबसाइट पर योजना से जुड़ी शर्तों और भुगतान संबंधी जानकारी जरूर देख लें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User