24 अक्टूबर का राशिफल:सिंह राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है, प्रमोशन के भी योग है और कुंभ वालों को विषेश अधिकार मिल सकते हैं
शनिवार, 24 अक्टूबर को सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग हैं और बिजनेस में रुकी पेमेंट मिल सकती है। मिथुन राशि वालों को भी अटका पैसा मिलने की संभावना है। कर्क राशि वालों के लिए अतिरिक्त आमदनी का नया साधन बन सकता है। कुंभ राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों को खास अथॉरिटी मिल सकती है। वृष राशि के नौकरीपेशा लोगों को अपने प्रोजेक्ट में सफलता मिलने के योग हैं। धनु राशि के युवाओं को करियर से जुड़े प्रयासों में मन मुताबिक नतीजे मिल सकते हैं और जल्दी स्थान परिवर्तन भी संभव है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन मेष - पॉजिटिव- प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात फायदेमंद और सम्मानजनक रहेगी। आपका ध्यान काम और आर्थिक गतिविधियों पर रहेगा। परिवार का भी सहयोग मिलेगा। किसी अनजान व्यक्ति से अचानक मुलाकात आपको नई दिशा दे सकती है।
नेगेटिव- पड़ोस से जुड़ा कोई मामला आपसी मनमुटाव के कारण बढ़ सकता है। उसे शांत तरीके से सुलझाएं। कोई भी काम करने से पहले उसके फायदे और नुकसान पर विचार करें। अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना भी उपयोगी रहेगा। करियर- बिजनेस विस्तार की योजनाएं बनेंगी। फाइनेंस से जुड़े कामों में सावधानी रखें। टैक्स और लोन से जुड़ी फाइलें पूरी रखें। जोखिम वाले कामों में हाथ डालने से नुकसान हो सकता है।
लव- किसी महत्वपूर्ण काम में जीवनसाथी या परिवार की सलाह फायदेमंद रहेगी। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी।
हेल्थ- अपच और भूख कम लगने से पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6 वृष - पॉजिटिव- कोई कीमती चीज या प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने की योजना है तो उस पर आगे बढ़ने के लिए समय अनुकूल है। राजनीति में रुचि रखने वालों के महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बन सकते हैं। किसी खास दोस्त से मुलाकात भी होगी।
नेगेटिव- करीबी और पारिवारिक रिश्तों पर ध्यान दें। छोटी बात पर किसी से कहासुनी हो सकती है, लेकिन समझदारी से संबंध जल्दी ठीक भी हो जाएंगे। करियर- कार्यस्थल की व्यवस्था अच्छी रहेगी और आपकी कार्यप्रणाली के अच्छे नतीजे मिलेंगे। सफलता मिलने के मजबूत योग हैं। पार्टनरशिप का कोई प्रस्ताव भी आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपने प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। परिवार का माहौल सुखद और तालमेल वाला रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी बनी रहेगी।
हेल्थ- सेहत सामान्य रहेगी। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या वाले लोगों को नियमित जांच पर ध्यान देना होगा।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1 मिथुन - पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। राजनीति से जुड़े लोगों को कोई खास उपलब्धि मिल सकती है। किसी फोन कॉल या अनुभवी व्यक्ति से मिली सलाह को गंभीरता से लें। समाज और परिवार में आपका प्रभाव बना रहेगा।
नेगेटिव- व्यावहारिक रहें। जरूरत से ज्यादा आदर्शवादी सोच आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है। मन कुछ अस्थिर रह सकता है। करियर- बिजनेस के काम गति पकड़ेंगे। रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। मार्केटिंग पर ज्यादा ध्यान दें और विस्तार की योजनाओं पर भी काम करें। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस का अतिरिक्त काम करना पड़ सकता है।
लव- परिवार और जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। किसी खास दोस्त से मुलाकात भी हो सकती है।
हेल्थ- ज्यादा तनाव और चिंता का असर सेहत पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4 कर्क - पॉजिटिव- परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव आएगा और कई नए अवसर मिलेंगे। कुछ नया सीखने का मौका भी मिलेगा, जो आगे काम आएगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
नेगेटिव- जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें। व्यवहार में परिपक्वता जरूरी होगी। परिवार और रिश्तेदारों से संबंध अच्छे रखने के लिए धैर्य रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा। करियर- बिजनेस में अतिरिक्त आमदनी का कोई नया साधन बन सकता है। कार्यप्रणाली और कर्मचारियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा। नौकरीपेशा लोग फिलहाल अपने काम करने के तरीके में बदलाव न करें, क्योंकि अभी उससे खास सुधार मिलने की संभावना नहीं है।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर होंगे। सोशल मीडिया या गैरजरूरी प्रेम संबंधों से दूरी रखना बेहतर होगा।
हेल्थ- सेहत में हल्का उतार-चढ़ाव रह सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9 सिंह - पॉजिटिव- समय अनुकूल है। घर के बुजुर्गों की सलाह और अनुभव आपके लिए उपयोगी रहेंगे। इससे जीवन के सकारात्मक पहलुओं को समझने का मौका मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ेगी।
नेगेटिव- नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी रखें। महिलाओं को अपने मान-सम्मान को लेकर खास सावधान रहना होगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। यात्रा करनी पड़े तो अपने सामान की देखभाल खुद करें। करियर- बिजनेस की कोई योजना चल रही है तो उसे लागू करने की कोशिश करें। आर्थिक मामलों के लिए दिन अच्छा है। रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, क्योंकि प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
लव- दांपत्य और कारोबारी जीवन के बीच अच्छा तालमेल बनाए रखेंगे। इससे परिस्थितियां और माहौल अनुकूल रहेगा।
हेल्थ- जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। महिलाओं को अपनी सेहत के प्रति खास सावधानी रखनी होगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5 कन्या - पॉजिटिव- बदलती परिस्थितियों के अनुसार बनाई गई नई नीतियां आपकी कई परेशानियां दूर करेंगी। घर में किसी प्रिय रिश्तेदार का आगमन हो सकता है। प्रॉपर्टी या किसी पॉलिसी में निवेश की योजना बन सकती है, जो आगे फायदेमंद रहेगी।
नेगेटिव- विरोधी कुछ परेशानी पैदा कर सकते हैं, लेकिन इससे बड़ा नुकसान नहीं होगा। राजनीतिक संपर्कों का इस्तेमाल करते समय किसी गैरकानूनी काम से दूर रहें। बेवजह की बातों में न उलझें। करियर- बिजनेस की व्यवस्था ठीक रखने के लिए कार्यस्थल पर आपकी मौजूदगी जरूरी होगी। सहयोगियों और सहकर्मियों की सलाह पर भी ध्यान दें। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को नया कार्यभार मिल सकता है।
लव- परिवार के बीच तालमेल की कमी से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है। लव पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव का कार्यक्रम बन सकता है।
हेल्थ- गैस और एसिडिटी की परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक- 2 तुला - पॉजिटिव- अपनी योग्यता को सही दिशा में लगाने के लिए समय अनुकूल है। ग्रह स्थिति आपके लिए अच्छी परिस्थितियां बना रही है। सही समय पर किए गए कामों के अच्छे नतीजे मिलेंगे।
नेगेटिव- निवेश में गलती होने की आशंका है, इसलिए जल्दबाजी और लापरवाही से बचें। किसी पड़ोसी की मुश्किल समय में मदद करके सुकून मिलेगा। संतान की गलत गतिविधि या संगति परेशानी का कारण बन सकती है। करियर- मेहनत से कारोबारी परिस्थितियां काफी हद तक अपने पक्ष में कर पाएंगे। कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। नौकरीपेशा लोग अपनी फाइलें और दस्तावेज संभालकर रखें, इनके खोने की आशंका है।
लव- परिवार में प्रेम और अपनापन रहेगा। हंसी-मजाक और मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा।
हेल्थ- मौसम का असर आप और परिवार की सेहत पर पड़ सकता है। छोटी लापरवाही भी परेशानी बढ़ा सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8 वृश्चिक - पॉजिटिव- कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा से समाधान मिल सकता है। लंबे समय से चल रहे कोर्ट-कचहरी के मामले पर काम करने के लिए समय अनुकूल है।
नेगेटिव- सभी को खुश करने की कोशिश में अपना नुकसान न करें। अपनी क्षमता के अनुसार काम करें। जरूरी सामान खुद संभालकर रखें, क्योंकि खोने या रखकर भूलने की आशंका है। बच्चों के साथ समय बिताने से उनका मनोबल बढ़ेगा। करियर- बिजनेस में काम योजना के अनुसार आगे बढ़ेंगे। अपनी कार्यप्रणाली और व्यवस्था से जुड़ी योजनाएं दूसरों के सामने जाहिर न करें। टेक्निकल फील्ड से जुड़े कारोबार में खास फायदा होगा। ऑफिस की किसी परेशानी में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच हल्की नोकझोंक रहेगी। अविवाहित लोगों के विवाह के योग बन रहे हैं।
हेल्थ- पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3 धनु - पॉजिटिव- दिनभर भागदौड़ और मेहनत ज्यादा रहेगी, लेकिन काम की सफलता थकान कम कर देगी। किसी जरूरतमंद दोस्त की मदद करके संतोष मिलेगा। विद्यार्थियों और युवाओं को करियर से जुड़े प्रयासों में मन मुताबिक नतीजे मिल सकते हैं।
नेगेटिव- महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। कुछ लोग आपकी भावुकता का गलत फायदा उठा सकते हैं। ज्यादा तनाव से सेहत प्रभावित हो सकती है। करियर- बिजनेस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यस्थल की अंदरूनी व्यवस्था में कुछ बदलाव करना होगा। युवा अपने लक्ष्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। जल्दी स्थान परिवर्तन भी हो सकता है।
लव- घर में सुख-शांति और खुशी रहेगी। प्रेम संबंध में एक-दूसरे पर भरोसा बनाए रखना जरूरी होगा।
हेल्थ- सिरदर्द और जोड़ों के दर्द की परेशानी बढ़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1 मकर - पॉजिटिव- जमीन-जायदाद से जुड़ा महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। किसी भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह और मदद से खोई प्रतिष्ठा वापस मिल सकती है। कोई अच्छी खबर मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।
नेगेटिव- ज्यादा खर्च और समय का सही इस्तेमाल न करना परेशानी पैदा कर सकता है। दिखावे से बचें और सहज रहें। करीबी रिश्तेदार के साथ बेवजह के विवाद में न पड़ें। परिवार पर भी ध्यान दें। करियर- बिजनेस में नए संपर्क फायदेमंद साबित होंगे। कर्मचारियों और सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। हालांकि आय अभी मध्यम रहेगी। प्रतिद्वंद्वियों की आपसी राजनीति से खुद को दूर रखें।
लव- पारिवारिक समस्या आपस में बैठकर सुलझाएं। बाहरी व्यक्ति की दखलअंदाजी से घर में मनमुटाव हो सकता है।
हेल्थ- सर्वाइकल और कंधों में दर्द परेशान कर सकता है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9 कुंभ - पॉजिटिव- करीबी रिश्तेदार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हर बात को गहराई से समझना और फिर उस पर काम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धैर्य और शांति से काम पूरे करें।
नेगेटिव- गैरजरूरी आवाजाही से समय और पैसा दोनों खराब होंगे। जल्दबाजी या लापरवाही में लिया फैसला परेशानी बढ़ा सकता है। अपने विचारों में स्थिरता रखें। जोखिम वाले कामों से दूर रहें। करियर- बिजनेस की अंदरूनी व्यवस्था और काम करने के तरीके में कुछ बदलाव जरूरी होंगे। कर्मचारियों की गतिविधियां परेशान कर सकती हैं, लेकिन समझदारी से स्थिति संभाल पाएंगे। सरकारी नौकरी में खास अथॉरिटी मिल सकती है।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता और अच्छा तालमेल रहेगा। प्रिय दोस्तों से अचानक मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेगी।
हेल्थ- नकारात्मक विचारों के कारण मनोबल कम महसूस हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7 मीन - पॉजिटिव- अनुभवी और खास लोगों के साथ समय बिताने से नए अनुभव मिलेंगे और सोच में नयापन आएगा। लंबे समय से जिस लक्ष्य के लिए मेहनत कर रहे थे, उसका अच्छा नतीजा मिलने से खुशी होगी।
नेगेटिव- समय के अनुसार सोच और व्यवहार में बदलाव जरूरी होगा। संकीर्ण सोच से कुछ लोग परेशान हो सकते हैं। ज्यादा लोगों से बातचीत करते समय शब्दों का सही इस्तेमाल करें। पड़ोसियों से विवाद के बजाय शांत तरीके से समाधान निकालें। करियर- बिजनेस में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। निवेश से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। नौकरी में छोटी परेशानियां आएंगी, लेकिन बॉस या वरिष्ठ अधिकारी के मार्गदर्शन से समाधान भी मिलेगा।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका को मिलने का मौका मिलेगा।
हेल्थ- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की समस्या वाले लोगों को सावधानी रखनी होगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)