यूपी के बहराइच पहुंचीं अभिनेत्री अदा शर्मा:ज्वेलरी शोरूम का शुभारंभ किया, कहा- आभूषण भारतीय परंपरा और स्टाइल का खूबसूरत संगम

Oct 23, 2026 - 16:59
0
यूपी के बहराइच पहुंचीं अभिनेत्री अदा शर्मा:ज्वेलरी शोरूम का शुभारंभ किया, कहा- आभूषण भारतीय परंपरा और स्टाइल का खूबसूरत संगम
बहराइच में शुक्रवार को अभिनेत्री अदा शर्मा ने फीता काटकर एक ज्वेलरी शोरूम का शुभारंभ किया। नए शोरूम में ग्राहकों के लिए सोने, हीरे और चांदी के आभूषणों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है। यहां पारंपरिक और ब्राइडल ज्वेलरी के साथ आधुनिक डिजाइन के आभूषण भी मिलेंगे। इसके अलावा, लाइफस्टाइल ज्वेलरी ब्रांड ‘ज्वेल स्टोरी’ के लिए विशेष स्टोर-इन-स्टोर व्यवस्था की गई है। यहां किशोरों, युवाओं और करीब 40 साल तक के ग्राहकों के लिए 9 से 22 कैरेट तक की शुद्धता वाले हल्के और आधुनिक आभूषण उपलब्ध होंगे। इन आभूषणों को रोजमर्रा में भी पहना जा सकेगा। आभूषण परंपरा और स्टाइल का संगम: अदा शर्मा अभिनेत्री अदा शर्मा ने कहा- आभूषण भारतीय परंपरा और व्यक्तिगत स्टाइल का खूबसूरत संगम हैं। विरासत वाले ब्रांड ऐश्प्रा से जुड़ना उनके लिए खास अनुभव है। उन्होंने कहा कि बहराइच का नया शोरूम ग्राहकों को पारंपरिक खूबसूरती के साथ आधुनिक डिजाइन के आभूषणों के विकल्प देगा। ग्राहकों को बेहतर विकल्प देना प्राथमिकता ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के डायरेक्टर वैभव सराफ, फ्रैंचाइजी ओनर सुमित्रा देवी तुलस्यान, समीर तुलस्यान और रूपाली तुलस्यान समेत अन्य लोग समारोह में मौजूद रहे। समीर तुलस्यान ने कहा कि बहराइच में इस ब्रांड से जुड़ना उनके लिए गर्व का अवसर है। स्थानीय ग्राहकों को बेहतर विकल्प और भरोसेमंद खरीदारी का अनुभव देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। मेकिंग चार्ज और हीरे के मूल्य पर 30% तक छूट शोरूम के शुभारंभ पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी पेश किए गए हैं। लागू नियम और शर्तों के अनुसार, सोने के आभूषणों के मेकिंग चार्ज और हीरे के मूल्य पर 30 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User