यूपी के शिक्षामित्र स्पेशल TET में शामिल नहीं हो पाएंगे:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की
यूपी के शिक्षामित्रों को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका लगा है। गुरुवार को कोर्ट ने शिक्षामित्रों को स्पेशल TET-2026 में शामिल करने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। जस्टिस मंजू रानी चौहान ने कहा- याचिकाकर्ता सिर्फ इस आधार पर स्पेशल TET में शामिल होने का अधिकार नहीं मांग सकते कि वे सामान्य TET में बैठने के योग्य हैं। शिक्षामित्रों की कानूनी स्थिति सरकारी नौकरी कर रहे शिक्षकों से अलग है। टीचर वसीम अहमद समेत 220 याचिकाकर्ताओं ने याचिका दाखिल की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें भी स्पेशल TET में बैठने का मौका दिया जाना चाहिए। कोर्ट ने 24 सितंबर को सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। खबर अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)