यूपी की बड़ी खबरें:बरेली में AAP की रैली में लंच पैकेट की लूट, धक्का-मुक्की में महिलाएं-बुजुर्ग गिरे
बरेली के फरीदपुर में रविवार को आम आदमी पार्टी की ‘सत्ता परिवर्तन जन आक्रोश रैली’ हुई। सभा खत्म होने के बाद लंच पैकेट के लिए लोगों में लूट मच गई। इस दौरान धक्का-मुक्की में महिलाएं और बुजुर्ग भी भीड़ में फंस गए। रैली में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देते हुए कहा- अगर वे बिना टेलीप्रॉम्प्टर देखे ‘वंदे मातरम्’ की छह पंक्तियां सुना दें तो वह राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने केंद्र और यूपी सरकार पर वोट चोरी, चंदा चोरी और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए। पढ़िए पूरी खबर… गाजियाबाद में रावण बनाते समय विस्फोट, 3 झुलसे: एक गंभीर; 1KM दूर तक सुनाई दी आवाज गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित लाजपत नगर में सोमवार सुबह रावण के पुतले में पटाखे भरते समय अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि करीब एक किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। विस्फोट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुतले में आग लग गई। सूचना मिलते ही साहिबाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। आसपास की सोसायटियों में लोगों की भीड़ जमा न हो, इसके लिए पुलिस ने एक सोसायटी का गेट भी बंद करा दिया। पढ़िए पूरी खबर… कोडीन कफ सिरप माफिया की पत्नी के खिलाफ वारंट: वाराणसी में संपत्तियों की जांच में बनी आरोपी, गिरफ्तारी के आदेश वाराणसी के कोडीन कफ सिरप मामले में फरार चल रहे शुभम जायसवाल की पत्नी वैशाली जायसवाल उर्फ वैशाली पोसवानी के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया है कि वैशाली को गिरफ्तार कर पेश किया जाए। पुलिस की जांच में शुभम की संपत्तियों और शराब ठेकों में वैशाली का नाम सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट में गिरफ्तारी वारंट जारी करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था, जिस पर कोर्ट ने यह आदेश दिया। शुभम और वैशाली दोनों 10 महीने से ज्यादा समय से फरार हैं। पुलिस ने वैशाली की तलाश में जगतगंज स्थित उसके घर के अलावा रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी खबर… आगरा में दबंगों ने घर में घुसकर 2 युवकों को पीटा: लाठी-डंडे से हमला किया, सीसीटीवी में कैद वारदात आगरा में 4 युवकों ने घर के बाहर खड़े दो युवकों पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट से बचने के लिए दोनों युवक व्यापारी के घर के अंदर भागे। हमलावर भी उनका पीछा करते हुए घर में घुस गए। इसके बाद एक युवक पर लाठी-डंडों से कई वार किए। सिर और पीठ पर किए गए हमले की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। घटना के बाद पीड़ित व्यापारी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उसका आरोप है कि युवकों ने घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद से परिवार डरा हुआ है। घटना शाहगंज थाना क्षेत्र की साकेत कॉलोनी की है। पढ़िए पूरी खबर…
मेरठ में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती फिजिकल: 4.8KM दौड़ में अभ्यर्थियों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचाया गया मेरठ की छठी वाहिनी पीएसी में सोमवार से यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल) शुरू हुई। पहले दिन करीब 900 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 4.8 किलोमीटर की दौड़ के दौरान कई अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई। कुछ के मैदान में गिरने के बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। दौड़ पूरी करने के लिए अभ्यर्थियों को 25 मिनट का समय दिया गया है। दूसरे बैच में एक अभ्यर्थी करीब 4 किलोमीटर दौड़ने के बाद बेहोश होकर गिर गया। होश आने पर वह दोबारा दौड़ने लगा, लेकिन पुलिसकर्मियों ने स्थिति बिगड़ती देख उसे रोककर अस्पताल भिजवाया। पढ़िए पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)