गोरखपुर में धूप-बादल का खेल जारी:उमस से लोग बेहाल, 33 डिग्री तक जाएगा तापमान
गोरखपुर में मंगलवार सुबह से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला-बदला नजर आ रहा है। सुबह होते ही आसमान में हल्के बादलों ने डेरा डाल लिया, वहीं बीच-बीच में निकल रही तेज धूप ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। धूप और बादलों के इस खेल ने वातावरण में नमी को काफी बढ़ा दिया है, जिसके चलते शहर में उमस का असर साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है। हालात यह हैं कि घर से बाहर निकलते ही लोग पसीने से तर-बतर हो रहे हैं और चिपचिपी गर्मी ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। बाजारों और सड़कों पर निकलने वाले लोगों को भारी उमस के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। आज ऐसा रहेगा मौसम मौसम विभाग के मुताबिक आज गोरखपुर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। दिनभर धूप और बादलों का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे राहत की उम्मीद कम है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय ने बताया कि अब मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है। उनके अनुसार अगले 5 से 7 दिनों में दिन का तापमान 30 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच और रात का तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। फिलहाल आसमान आंशिक रूप से साफ रहेगा, लेकिन बदलाव के संकेत लगातार मिल रहे हैं। बारिश और तेज हवा के आसार मौसम विभाग ने 6 से 8 अक्टूबर के बीच मौसम में अहम बदलाव की संभावना जताई है। इस दौरान शहर और आसपास के इलाकों में हल्के बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। हालांकि, इस दौरान नमी का स्तर 70 से 90 प्रतिशत के बीच बना रहेगा, जिससे उमस पूरी तरह खत्म नहीं होगी। लोगों को बारिश के बाद भी चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मानसून के विदाई हैं संकेत
विशेषज्ञों का मानना है कि इस दौर के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे लोगों को हल्की ठंडक का एहसास होने लगेगा, जो इस बात का संकेत है कि गोरखपुर में मानसून अब विदाई की ओर है और आने वाले दिनों में मौसम सुहावना बन सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)