यूपी में बारिश थमी, 8 नदियां उफान पर:गोंडा के 26 गांव में बाढ़, 2 की डूबने से मौत; उन्नाव में सड़क पर 3 फीट बह रहा पानी

Oct 01, 2026 - 07:47
0
यूपी में बारिश थमी, 8 नदियां उफान पर:गोंडा के 26 गांव में बाढ़, 2 की डूबने से मौत; उन्नाव में सड़क पर 3 फीट बह रहा पानी
यूपी में अब बारिश थम गई है। मानसून की वापसी शुरू हो गई है। आज गुरुवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश की वजह से यूपी में नदियां उफान पर हैं। घाघरा, सरयू समेत 8 से ज्यादा नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। गोंडा में 26 गांवों में घाघरा नदी की बाढ़ का पानी घुस गया है। लोगों के घरों में पानी भरने से अनाज और अन्य सामान नष्ट हो गया है। बाढ़ से करीब छह हजार लोग प्रभावित हैं। सड़कों पर नाव चल रही है। बालिका विद्यालय में 2 फीट तक पानी भरा है। विशुही नदी का पुल डूब गया है। बाढ़ के पानी में डूबने से 2 युवकों की मौत हो गई। उन्नाव के असोहा में सई नदी उफान पर है। सैकड़ों बीघा फसल पानी में डूब गई है। सोहा से नयाखेड़ा-गोमापुर को जोड़ने वाली सड़क पर 3 फीट पानी बह रहा है। बुधवार को लखीमपुर में मंदिर 2 सेकंड में शारदा नदी में समा गया। बाराबंकी में 1100 साल पुराने बाबा नारायण दास मंदिर सरयू नदी में लटक गया है। गांववाले मंदिर को बचाने के लिए हवन कर रहे हैं। उन्नाव में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। नदी के करीब रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है। गलियों में नाव चल रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, यूपी की मानसून की विदाई शुरू हो गई है। मुजफ्फरनगर, अलीगढ़ समेत पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों से मानसून वापस लौट चुका है। मौसम की तस्वीरें देखिए… वाराणसी में BHU के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया- यूपी से मानसून वापस जाना शुरू हो गया है। मुजफ्फरनगर, अलीगढ़ और आसपास के इलाकों से इसका असर पूरी तरह खत्म हो गया है। प्रदेश के बाकी हिस्सों से भी मानसून धीरे-धीरे पूरी तरह विदा हो जाएगा। मौसम में नमी कम होगी। तेज धूप की वजह से तापमान बढ़ेगा। स्थानीय मौसमी सिस्टमों की वजह से कुछ जिलों में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। आपके शहर में मौसम कैसा है, कब तक बारिश का अलर्ट है और बाढ़ के हालात कैसे हैं? जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User