अखिलेश की रैली में बुलडोजर का कहर, BJP नेता के 14 साल के बेटे की मौत!
गोरखपुर में अखिलेश यादव की पीडीए रथयात्रा के दौरान बुलडोजर की चपेट में आने से 14 वर्षीय छात्र आर्यवर्धन सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।
दि राइजिंग न्यूज़ | गोरखपुर | 19 नवंबर 2026
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पीडीए रथयात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। रैली में फूल बरसाने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे बुलडोजर की चपेट में आने से 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
आर्यवर्धन सिंह केंद्रीय विद्यालय में दसवीं कक्षा का छात्र था। परिजनों के मुताबिक, बुधवार दोपहर वह अपनी छोटी बहन को स्कूल से लेने जा रहा था। इसी दौरान कूड़ाघाट और झारखंडी कॉलोनी के पास सड़क पार करते समय रैली में फूल बरसा रहा तेज रफ्तार बुलडोजर पीछे से आया और उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह डिवाइडर से जा टकराया और सिर में गंभीर चोट लग गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता ओंकार सिंह श्रीनेत स्थानीय भाजपा नेता हैं।
हादसे के बाद परिजनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया। उन्होंने अखिलेश यादव और रथयात्रा के आयोजकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने बुलडोजर को कब्जे में लेकर चालक और वाहन मालिक की जानकारी जुटानी शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, परिजनों की शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें हादसे की जानकारी नहीं थी और रैली के दौरान प्रशासन की ओर से उचित इंतजाम नहीं किए गए थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)