प्रोफेसर ने छात्राओं के साथ गाली-गलौज की:फोन छीनने की काशिश की, फिर मारने की धमकी दी, गाड़ी पार्किंग को लेकर हुआ विवाद

Nov 20, 2026 - 00:35
0
प्रोफेसर ने छात्राओं के साथ गाली-गलौज की:फोन छीनने की काशिश की, फिर मारने की धमकी दी, गाड़ी पार्किंग को लेकर हुआ विवाद
आगरा डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान में गुरुवार शाम इतिहास विभाग के प्रोफेसर बीडी शुक्ला ने गाड़ी पार्किंग को लेकर छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। प्रोफेसर ने उन्हें गंदी-गंदी गालियां दीं, फोन छीनकर फेंक दिया। इसका विरोध करने पर प्रोफेसर ने मारने की धमकी दी। वीडियो वायरल होने के बाद प्रोफेसर की जमकर आलोचना हो रही है। NSUI ने घटना को निंदनीय बताया है, और प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। छात्राओं के मुताबिक, घटना शाम करीब 4 बजे की है। वे चारों छात्राएं बेसमेंट से अपनी गाड़ी निकालने गई थीं। उसी समय शिक्षक अपनी कार से बेसमेंट में आ रहे थे। छात्राओं का कहना है कि पता नहीं किसकी गाड़ी बीच में खड़ी हुई थी, इस पर शिक्षक गुस्से में आ गए और उन्होंने अपनी गाड़ी बीच में ही लगा दी। इससे छात्राओं को निकलने का रास्ता नहीं मिला। छात्राओं का आरोप है कि जब वे निकलने लगीं तो शिक्षक उनके साथ बदसलूकी करने लगे और गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने छात्राओं का फोन भी फेंक दिया। जब छात्राओं ने कहा कि सर, गाली मत दीजिए, तो शिक्षक ने कथित तौर पर कहा कि अभी तो सिर्फ गाली दी है, मारूंगा भी तुमको। उस जगह पर चार लड़कियां थीं और इतिहास विभाग के तीन शिक्षक मौजूद थे। छात्राओं ने जब वीडियो बनाना शुरू किया तो शिक्षक और भी ज्यादा गुस्सा हो गए। सबसे बड़ी बात यह है कि विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बीडी शुक्ला यह भूल गए कि छात्राओं से किस तरीके से बात की जाती है। भले ही वह छात्राएं हैं, लेकिन वह लड़कियां भी हैं, उनसे सम्मान के साथ बात की जानी चाहिए। जहां विश्वविद्यालय की कुलाधिपति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल महिलाओं को हर क्षेत्र में 100 प्रतिशत भागीदारी देने के लिए प्रोत्साहित करती हैं, लड़कियों और बच्चियों को सम्मान और शिक्षा का पाठ पढ़ाने की बात करती हैं, वहीं उन्हीं के विश्वविद्यालय में एक प्रोफेसर के द्वारा छात्राओं के साथ इस तरह के गलत व्यवहार का आरोप लगना कई सवाल खड़े करता है। एनएसयूआई प्रदेश सचिव आशीष प्रिंस ने कहा कि ललित कला विभाग की बेसमेंट पार्किंग में छात्राओं के साथ एक शिक्षक द्वारा की गई अभद्रता का वीडियो सामने आया है, जो बेहद शर्मनाक है। एक शिक्षक का ऐसा व्यवहार बिल्कुल भी शोभनीय नहीं है। गुरु का काम छात्राओं को सम्मान और संस्कार देना होता है, न कि गाली-गलौज और धमकाना। हम मांग करते हैं कि कुलपति इस वीडियो का तुरंत संज्ञान लें और दोषी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। अगर विश्वविद्यालय में ही बेटियां सुरक्षित नहीं रहेंगी, तो फिर कहां रहेंगी? एनएसयूआई छात्राओं के सम्मान की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है और कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन के लिए बाध्य होगी।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User