तमिलनाडु में कुएं से निकली 5 लाशें! एक ही परिवार खत्म, मासूम बच्चे भी शामिल!
तमिलनाडु के करूर में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव कुएं में मिले। मृतकों में 10 और 4 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दि राइजिंग न्यूज़ | तमिलनाडु | 19 नवंबर 2026
तमिलनाडु के करूर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों के शव कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 10 साल और 4 साल बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।
घटना करूर जिले के चिन्नाकालीपालयम गांव की है। मृतकों की पहचान रामासामी (62), उनकी पत्नी जानकी (60), बेटी सुकुना (35) और नाती-नातिन शिवानी (10) व अधिरन (4) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, सुकुना और उनके पति के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी वजह से वह कुछ दिन पहले अपने दोनों बच्चों के साथ मायके लौट आई थीं।
स्थानीय लोगों ने कुएं में शव तैरते देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पांचों शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए करूर सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। पुलिस को घर से एक पत्र भी मिला है, जिसमें परिवार ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराने और कुछ लोगों को दी जाने वाली रकम का जिक्र किया है। फिलहाल पुलिस पारिवारिक विवाद और आर्थिक दबाव समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)