राजा भैया का बड़ा ऐलान! रामकथा सुनेंगे पाकिस्तानी हिंदू, अयोध्या-काशी के भी होंगे दर्शन!
कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की श्रीराम कथा में पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थी परिवार शामिल होंगे। राजा भैया ने उनके लिए 10 बसों की व्यवस्था की है, जिससे उन्हें प्रयागराज, काशी और अयोध्या के दर्शन भी कराए जाएंगे।
दि राइजिंग न्यूज़ | कुंडा | 13 नवंबर 2026
उत्तर प्रदेश के कुंडा में 17 से 20 नवंबर तक बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा का आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। खास बात यह है कि इस बार कथा में पाकिस्तान से आए हिंदू शरणार्थी परिवारों को भी आमंत्रित किया गया है। कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने इन परिवारों के लिए विशेष व्यवस्था की है। कथा सुनने के बाद उन्हें प्रयागराज, काशी और अयोध्या के दर्शन भी कराए जाएंगे।
राजा भैया ने इन परिवारों के लिए 10 बसों की व्यवस्था की है। उनका कहना है कि इस पहल का उद्देश्य पाकिस्तान में रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदुओं की स्थिति, उनकी परेशानियों और संघर्षों को समाज के सामने लाना है। वह चाहते हैं कि लोग इन परिवारों के अनुभवों और उनके संघर्षपूर्ण जीवन को करीब से समझें। इस फैसले के बाद श्रीराम कथा का आयोजन धार्मिक कार्यक्रम के साथ-साथ पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों के लिए एक विशेष अवसर भी बनने जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)