रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत:लखीमपुर में खेत की जुताई के दौरान गिरकर फंसा

Nov 13, 2026 - 10:37
0
रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत:लखीमपुर में खेत की जुताई के दौरान गिरकर फंसा
लखीमपुर के थाना मैगलगंज क्षेत्र के चुरईपुरवा गांव में शुक्रवार को खेत की जुताई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जुताई के दौरान रोटावेटर में फंसा किसान बताया जा रहा है कि किसान खेत की जुताई करवा रहा था। इसी दौरान अचानक वह ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर की चपेट में आ गया। रोटावेटर में फंसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि घटनास्थल पर मौजूद लोग सहम गए। मौके पर जुटे ग्रामीण हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गांव में घटना को लेकर शोक का माहौल है। फिलहाल मृतक किसान की पहचान और हादसे के अन्य कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है। खबर लगातार अपडेट हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User