किशोरी को शादी का झांसा देकर ले जाने का आरोप:मां ने गांव के युवक पर लगाए आरोप, घर से पैसे गायब होने की भी शिकायत

Nov 13, 2026 - 10:03
0
किशोरी को शादी का झांसा देकर ले जाने का आरोप:मां ने गांव के युवक पर लगाए आरोप, घर से पैसे गायब होने की भी शिकायत
सिद्धार्थनगर के मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के चेतिया टोला पंडाडिह गांव में 17 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर ले जाने का आरोप है। किशोरी की मां सुभावती ने गांव के युवक प्रदीप के खिलाफ शिकायत की है। उन्होंने घर से 10 हजार रुपये गायब होने की बात भी कही है। सुभावती के मुताबिक, उनकी बेटी 11 नवंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे घर से लापता हुई थी। आरोप है कि प्रदीप उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। काफी तलाश के बाद भी किशोरी का पता नहीं चला। इसके बाद सुभावती ने मिश्रौलिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 12 नवंबर को प्रदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच मृणतंजय मिश्रा को सौंपी गई है। प्राथमिकी में किशोरी की उम्र करीब 17 वर्ष बताई गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User