ऋषभ शुक्ला के घर से अवैध असलहे मिलने पर FIR:तीन नामजद हुए, रिवॉल्वर, तमंचा और बंदूक मिली, 3 एयर गन भी जब्त
लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर के आरोपी ऋषभ शुक्ला का घर गिरा दिया गया है। ब्राह्मणी टोला नौबस्ता में लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस को ऋषभ के घर से कुल 6 असलहे मिले हैं। इसमें सिंगल बैरल बंदूक, रिवॉल्वर व तमंचा है। जबकि 3 एयर गन हैं, जो शूटिंग में इस्तेमाल होती है। बरामद की गई है। इसपर पुलिस ने ऋषभ समेत उसके दो चाचा राजेश शुक्ला व गिरीश शुक्ला के खिलाफ आर्म्स एक्ट में नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में 45 कारतूस बरामद किए हैं। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान हुआ खुलासा पुलिस की तरफ से दर्ज की गई FIR में बताया गया कि दरोगा आलोक कुमार अपनी टीम और तहसीलदार सदर अविनाश कुमार रावत के साथ LDA की ध्वस्तीकरण कार्रवाई में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर मौजूद थे। इस दौरान आरोपी ऋषभ शुक्ला, राजेश कुमार शुक्ला और गिरीश कुमार शुक्ला के अवैध मकानों को गिराने के लिए कार्रवाई की जा रही थी। कार्रवाई से पहले जब मकान के सामान की इन्वेंट्री बनाई जा रही थी, तब वहां से अवैध हथियारों और कारतूसों से भरा एक काला बैग और अन्य सामान मिला। क्या-क्या हुआ बरामद? पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सामने जब्ती की जो सूची तैयार की गई, उसके अनुसार मौके से एक सिंगल बैरल बंदूक, एक देशी रिवाल्वर (32 बोर) और एक देशी तमंचा (315 बोर) के साथ में 12 बोर के 25 कारतूस और अन्य विभिन्न प्रकार के 20 कारतूस पकड़े गए हैं। साथ ही दो एयर गन और एक अर्ध-निर्मित एयर गन भी बैग से बरामद की गई। इन आरोपियों के खिलाफ दर्ज हुआ केस पुलिस ने मौके से मिले सभी अवैध हथियारों और कारतूसों को सील कर कब्जे में ले लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों ऋषभ शुक्ला उर्फ छुन्ना, राजेश कुमार शुक्ला उर्फ तुन्नू बाबू, और गिरीश कुमार शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच उपनिरीक्षक रजत कटियार को सौंपी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)