कानपुर में चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरीं मां-बेटी, VIDEO:महिला प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसी, 20 सेकेंड में RPF ने बचाया

Nov 13, 2026 - 10:37
0
कानपुर में चलती ट्रेन में चढ़ते समय गिरीं मां-बेटी, VIDEO:महिला प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच फंसी, 20 सेकेंड में RPF ने बचाया
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय मां-बेटी का पैर फिसल गया। युवती प्लेटफॉर्म पर गिरी। RPF जवानों ने उसे बचा लिया। जबकि महिला 10 मीटर घिसटते हुए ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच जा गिरी। RPF कर्मियों ने यात्रियों से चेन पुलिंग कराया। करीब 20 सेकेंड के अंदर ट्रेन रूकी। इस दौरान ट्रेन के 4 कोच महिला के पास से गुजर गए। महिला को बाहर निकाला। हादसे में महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। पूरी घटना स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। 3 तस्वीरें देखिए… जल्दबाजी में ट्रेन में चढ़ने का किया प्रयास RPF के मुताबिक, घायल महिला की पहचान कलावती देवी पत्नी कमल राय निवासी माधोपुर छता, शिवहर, बिहार के रूप में हुई है। गुरुवार को महिला अपनी बेटी सुकून कुमारी के साथ कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 9 पर पहुंची, तभी ट्रेन संख्या 12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन चल पड़ी। जल्दबाजी में दोनों ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगीं, तभी कलावती देवी का पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच पटरी पर गिर गईं। बेटी को भी चलती ट्रेन में चढ़ने से रोका घटना के समय RPF दरोगा हेमराज मीणा और दरोगा अनिल कुमार गौतम स्टेशन पर गश्त कर रहे थे। महिला को गिरते देख दोनों मौके पर पहुंचे और उसे बचाने का प्रयास किया। उन्होंने ट्रेन में सवार यात्रियों को आवाज लगाकर चेन पुलिंग करने के लिए कहा। इसके बाद ट्रेन रूकी। महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर प्लेटफॉर्म पर लाया गया। इस दौरान महिला की बेटी भी चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते हुए प्लेटफॉर्म पर गिर गई थी, जिसे RPF जवानों ने उसे ट्रेन के नीचे जाने से पहले रोक लिया। उसे मामूली चोट आई। स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन हादसे में कलावती देवी के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। RPF ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा और घटना की सूचना पुलिस को दी। महिला को बचाने और उसे अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया के चलते बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस कुछ देर तक स्टेशन पर खड़ी रही। इससे यात्रियों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ा। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए… आजम खान को डासना जेल से लेकर दिल्ली पहुंची ED:4 दिन पूछताछ होगी, अखिलेश बोले- कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए गाजियाबाद की डासना जेल में बंद सपा नेता आजम खान को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को 4 दिन की रिमांड पर लिया है। रात करीब 10 बजे ED की टीम उन्हें लेकर दिल्ली स्थित अपने ऑफिस पहुंची। पढ़िए पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User