बैंक ग्राहक के खाते से उड़े पैसे! सिटी यूनियन बैंक ने बंद की NEFT और RTGS सुविधा!

प्यू रिसर्च सेंटर के अनुमान के मुताबिक, 2070 तक भारत में मुस्लिम आबादी का अनुपात बढ़ सकता है, लेकिन हिंदू आबादी की बहुसंख्या बरकरार रहने की संभावना है।

Nov 19, 2026 - 15:45
0
बैंक ग्राहक के खाते से उड़े पैसे! सिटी यूनियन बैंक ने बंद की NEFT और RTGS सुविधा!

दि राइजिंग न्यूज़ | तमिलनाडु | 19 नवंबर 2026

बैंक में जमा ग्राहकों की मेहनत की कमाई की सुरक्षा को लेकर सिटी यूनियन बैंक का एक मामला सामने आया है। 16 नवंबर 2026 को बैंक के एक ग्राहक के खाते से बिना अनुमति एनईएफटी के जरिए लेनदेन किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बैंक ने संबंधित खाते से जुड़ी एनईएफटी और आरटीजीएस सुविधाएं बंद कर दीं। बैंक ने मामले की जांच के लिए विशेषज्ञों की मदद भी ली है, ताकि अनधिकृत लेनदेन की असली वजह का पता लगाया जा सके और सुरक्षा व्यवस्था में जरूरी सुधार किए जा सकें।

बैंक ने स्पष्ट किया है कि यह रोक केवल उसी ग्राहक के खाते से जुड़ी एनईएफटी और आरटीजीएस सुविधाओं पर लगाई गई है, जिसके खाते में अनधिकृत लेनदेन हुआ था। दूसरे ग्राहकों की बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह जारी हैं। इस बीच जुलाई से सितंबर 2026 की दूसरी तिमाही में बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 26 प्रतिशत बढ़कर 416 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 329 करोड़ रुपये था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User