कानपुर में पिटाई से घायल बुजुर्ग की मौत:आरोपियों की अरेस्टिंग को लेकर परिजनों ने पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर शव रखकर जाम लगाया-हंगामा
कानपुर पनकी में कूड़े को लेकर हुए विवाद में पिटाई से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत के मामले में आक्रोशित परिजनों ने गुरुवार दोपहर को हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर शव रखकर जाम लगा दिया और जमकर हंगामा किया। उनका आरोप लगाया कि दबंगों की पिटाई से उनके बुजुर्ग पिता की मौत हो गई, लेकिन डेढ़ महीने में पनकी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। इतना ही नहीं आरोपियों को पकड़ने के बाद पुलिस ने छोड़ दिया। करीब एक घंटे तक पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर हंगामा-बवाल चला, एडीसीपी ने आरोपियों की अरेस्टिंग और हत्या की धारा एफआईआर में बढ़ाने का आश्वासन दिया तब जाकर परिवार के लोग शांत हुए। पुलिस ने आरोपियों को थाने से छोड़ा, इससे आक्रोशित थे परिजन एलआईजी पनकी रतनपुर निवासी सुरेश कुमार (78) पनकी पावर हाउस से रिटायर चतुर्थे श्रेणी कर्मचारी थे। बेटे रवीन्द्र ने बताया कि बीते 28 सितंबर को उनका पड़ोसी से घर के बाहर झाड़ू लगाकर कूड़ा छोड़ने पर विवाद हो गया था। रवीन्द्र के साथ ही उनके दोनों भाई अरविंद और विकास ड्यूटी चले गए थे झगड़े से गुस्साए पड़ोसी शीलू, तौफीक और उनकी मां हसीना समेत अन्य गुंडों ने घर पर हमला कर दिया था। गुंडों ने बुजुर्ग पिता और तीनों भाइयों की पत्नी को जमकर पीटा। इतना ही नहीं घर में तोडफोड़ भी कर दी थी। इसके बाद से आरोपी घर से भाग निकले थे। मामले में रवीन्द्र ने पनकी थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, आरोप है कि पुलिस ने तौफीक समेत अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया, लेकिन साठगांठ होने के चलते छोड़ दिया। वहीं, दूसरी तरफ गंभीर रूप से घायल सुरेश की निजी अस्पताल में हालत बिगड़ती जा रही थी और गुरुवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई थी। सूचना पर पनकी थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा था। एक घंटे पोस्टमॉर्टम हाउस बाहर चला हंगामा पुलिस की कार्यशैली से आक्रोशित परिजनों ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव मिला तो पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर मेन रोड पर शव रखकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान नरेन्द्र मोहन सेतु से लेकर मोतीझील तक भीषण जाम लग गया। सूचना मिलते ही स्वरूप नगर और पनकी समेत कई थाने का फोर्स पहुंचा। एडीसीपी वेस्ट योगेश कुमार और सीओ नजीराबाद भी मौके पर पहुंची। बेटे रवीन्द्र ने पनकी पुलिस पर आरोपियों पर कार्रवाई नहीं करने व थाने से छोड़ने का आराेप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान पोस्टमॉर्टम हाउस के सामने जीटी रोड पर भीषण जाम लग गया। जानकारी मिलते ही कई थानों का फोर्स, एडीसीपी वेस्ट योगेश कुमार और सीओ समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एफआईआर में हत्या की धारा बढ़ाने और आरोपियों की अरेस्टिंग समेत अन्य मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया, तब जाकर परिजनों ने रोड से शव हटाया और हंगामा शांत हुआ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)