भारत निर्वाचन आयोग के इंजीनियर की कार में लगी आग:जिला निर्वाचन कार्यालय के पास जली, FLC प्रक्रिया में शामिल होने आए थे
गोंडा के जिला निर्वाचन कार्यालय में आज मंगलवार को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर के EVM,VVPAT की प्रथम स्तरीय जांच भीम आयोजित की गई थी। जहां इस पूरी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए दिल्ली भारत निर्वाचन आयोग में तैनात सीतापुर के रहने वाले इंजीनियर अविचली श्रीवास्तव भी आए हुए थे। वह गाड़ी खड़ी करके इस पूरी प्रक्रिया में निर्वाचन कार्यालय के अंदर शामिल हो रहे थे। इसी दौरान आज मंगलवार दोपहर 3 बजे करीब अचानक उनकी लग्जरी कार में आग लग गई। धुआं उठता देख तत्काल गार्ड द्वारा इंजीनियर अविचल श्रीवास्तव को सूचना दी गई तत्काल इंजीनियर अविचल श्रीवास्तव इस पूरी प्रक्रिया से हटकर के नीचे पहुंचे। जहां देखा कि उनकी गाड़ी में भीषण तरीके से आग लगी हुई है पहले खुद आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन जब आग नहीं बुझी तो तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। पुलिस प्रशासन कर रहा मामले की जांच मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों द्वारा आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरीके से आकर काबू पाया गया है। तब तक पूरी तरीके से लग्जरी कर दो करके जलकर कबाड़ बन चुकी थी। आग लगने के कारणों लेकर के गोंडा फायर ब्रिगेड और पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे मामले को लेकर के जांच की जा रही है। घटना के वक्त गाड़ी में कोई मौजूद नहीं था ना ही गाड़ी स्टार्ट थी। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद झा ने बताया कि हमारे यहां आज एफएलसी प्रक्रिया चल रही थी किसी प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आए हुए थे प्रक्रिया में शामिल हो रहे थे लेकिन अचानक उनकी कार में आग लग गई। तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाकर के आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन आग लगने के कारण काफी कुछ नुकसान हो गया है आग लगने के कारणों को लेकर के जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)