11 हजार वोल्ट के खंभे से टकराकर लोडेड कंटेनर पलटा:बाराबंकी में बड़ा हादसा टला, चालक हिरासत में

Oct 01, 2026 - 11:03
0
11 हजार वोल्ट के खंभे से टकराकर लोडेड कंटेनर पलटा:बाराबंकी में बड़ा हादसा टला, चालक हिरासत में
बाराबंकी नगर कोतवाली इलाके में गुरुवार देर रात कचहरी के बगल एक लोडेड कंटेनर ट्रक 11 हजार वोल्ट के बिजली खंभे से टकराकर पलट गया। इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। रात करीब 1 बजे UP 30AT4040 नंबर का कंटेनर कचहरी के पास से गुजर रहा था। ड्राइवर ने बताया कि अचानक ऑटो सामने आने से उसने नियंत्रण खो दिया। टक्कर के बाद कंटेनर बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हादसे की खबर मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति संभाली और लोगों को सुरक्षित किया। कंटेनर पलटने से सड़क पर यातायात पर असर पड़ा। बिजली विभाग को बुलाकर लाइट बंद करवाई गई, जिसके बाद कंटेनर हटाने का काम शुरू हुआ। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User