अमेठी में नहाय-खाय के साथ छठ पर्व शुरू:घाटों की सफाई और सजावट पूरी, रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं

Nov 13, 2026 - 08:41
0
अमेठी में नहाय-खाय के साथ छठ पर्व शुरू:घाटों की सफाई और सजावट पूरी, रविवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं
अमेठी में चार दिवसीय छठ पर्व शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। पर्व को लेकर जिलेभर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गौरीगंज समेत कई स्थानों पर घाटों की सफाई और सजावट कराई गई है। घाटों पर रोशनी की व्यवस्था की गई है। वहीं, घरों में पूजन सामग्री जुटाने और प्रसाद तैयार करने का काम चल रहा है। लोदी बाबा घाट समेत कई जगह तैयारियां पूरी गौरीगंज के लोदी बाबा घाट, कालिकन धाम स्थित सगरा तालाब और भट्ठा घाट पर पूजा के इंतजाम किए गए हैं। घाटों को सजाने के साथ रोशनी की व्यवस्था भी की गई है। बाजारों में फल, गन्ना, नारियल, सूप और बांस की टोकरी खरीदने के लिए लोगों की भीड़ पहुंच रही है। महिलाएं घरों में ठेकुआ बनाने और पूजा की अन्य तैयारियों में जुटी हैं। आज नहाय-खाय, कल होगा खरना छठ पर्व के पहले दिन शुक्रवार को व्रती महिलाएं स्नान के बाद कद्दू, चने की दाल और चावल का प्रसाद ग्रहण करेंगी। शनिवार को खरना होगा। इस दिन महिलाएं दिनभर उपवास रखेंगी और शाम को गुड़ की खीर, रोटी समेत अन्य प्रसाद ग्रहण करेंगी। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा। रविवार शाम डूबते सूर्य को देंगी अर्घ्य रविवार को व्रती महिलाएं नदी, तालाब और निर्धारित घाटों पर पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके बाद सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में सूर्य उपासना और छठी मैया की पूजा की जाएगी। स्वच्छता और शुद्धता का रखा जाता है ध्यान गौरीगंज की वंदना त्रिपाठी ने बताया कि छठ पर्व में स्वच्छता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। यह पर्व सूर्य उपासना के साथ प्रकृति के प्रति आभार जताने और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना का प्रतीक है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User