2 दिन से लापता युवती का शव नाले में मिला:लखीमपुर में पुल के नीचे मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Sep 30, 2026 - 20:49
0
2 दिन से लापता युवती का शव नाले में मिला:लखीमपुर में पुल के नीचे मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
लखीमपुर खीरी में दो दिन से लापता युवती सुगनी का शव बुधवार दोपहर सरसवां नाले के पुल के नीचे पानी में मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसकी पहचान कराई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। मामला धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गुदरिया गांव का है। सोमवार रात घर से निकली थी युवती गुदरिया निवासी रामऔतार की बेटी सुगनी सोमवार देर रात किसी बात से नाराज होकर घर से चली गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। परिजन लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे। पुल के नीचे पानी में मिला शव बुधवार दोपहर करीब 3 बजे कुछ राहगीरों ने सरसवां नाले के पुल के नीचे पानी में शव उतराता देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही धौरहरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों और परिजनों की मदद से शव की पहचान कराई, जिसके बाद उसकी पहचान सुगनी के रूप में हुई। युवती का शव मिलने की खबर से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User