कानपुर में गंगा समग्र का प्रांतीय सम्मेलन:गंगा सेवकों को मिलेगा गंगा रत्न सम्मान, पर्यावरण संरक्षण पर मंथन
कानपुर में गंगा समग्र कानपुर प्रांत की ओर से 2 अक्टूबर को जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में प्रांतीय कार्यकर्ता बैठक और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मां गंगा के संरक्षण और सेवा के लिए कार्य करने वाले गंगा सेवक, गंगा सेविकाओं तथा संगठन को सहयोग करने वाले लोगों को ‘गंगा रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और गंगा समग्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामाशीष भाई साहब का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उत्तर प्रदेश सरकार के एक कैबिनेट मंत्री के भी सम्मान समारोह में शामिल होने की संभावना है। गंगा समग्र कानपुर प्रांत के संयोजक राजेश कुमार और संगठन मंत्री सूर्य प्रकाश सहित प्रांत के विभिन्न जिलों के जिला संयोजक एवं कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान टोली बैठक भी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में गंगा संरक्षण, संगठन के विस्तार और आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा होने की बात कही गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)