तालाब में डूबने से 27 साल के युवक की मौत:लखीमपुर में पैर धोते समय फिसला, परिवार में पसरा मातम; पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

Sep 30, 2026 - 20:49
0
तालाब में डूबने से 27 साल के युवक की मौत:लखीमपुर में पैर धोते समय फिसला, परिवार में पसरा मातम; पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
लखीमपुर खीरी के सिद्धपुर गांव में बुधवार को सनई तालाब में डूबने से 27 वर्षीय बबलू की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में दुख का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सिद्धपुर निवासी बबलू तालाब के किनारे मिट्टी से सने पैर धो रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे डूबता देख बचाने की कोशिश की। हालांकि, जब तक उसे बाहर निकाला गया, उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के समय युवक नशे में था। बबलू शादीशुदा था और उसका एक साल का बेटा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User