200 फीट गहरी खदान में युवक की लाश मिली:झांसी में 3 दिन से लापता था, पत्नी छोड़ चुकी, 2 बच्चों का पालन-पोषण कर रहा था
झांसी में लगभग 200 फीट गहरी एक खदान युवक की लाश मिली है। वह इसी खदान में काम करता था। 3 दिन पहले वह बाजार से अंडा लाने गया था, फिर लौटकर नहीं आया। तब से परिजन उसे तलाश रहे थे। आज बुधवार को मजदूरों को खदान के अंदर शव दिखाई दिया। किसी तरह लोग खदान में उतरे और शव को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरा मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र के गोरामछिया स्थित अभिलाषा ग्रेनाइट क्रेशर का है। 3 तस्वीरें… अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए 7 साल पहले पत्नी छोड़कर चली गई थी मृतक का नाम कोमल रायकवार (36) पुत्र चिब्बा उर्फ मंटू रायकवार था। वह मध्य प्रदेश के ओरछा थाना क्षेत्र के कुम्हर्रा गांव का रहने वाला था। उसकी शादी बबीता से हुई थी। दोनों के एक मयंक (15), दो बेटी नीलू (12) और स्नेहा (8) हैं। 7 साल पहले बबीता अपनी छोटी बेटी स्नेहा को लेकर चली गई थी। मृतक के बड़े भाई रामबाबू रायकवार ने बताया- पत्नी के छोड़कर जाने के बाद मेरा भाई कोमल रायकवार अपने दोनों बच्चों का पालन पोषण कर रहा था। कुछ समय से वह गोरामछिया स्थित अभिलाषा ग्रेनाइट क्रेशर पर काम कर रहा था। वो वहीं पर अपने दोनों बच्चों के साथ कमरे में रहता था। मोबाइल चार्जिंग के लिए दे गया था बड़े भाई रामबाबू ने आगे बताया- रविवार शाम को खदान पर काम करके भाई कोमल कमरे पर आया। अपने बेटे मयंक को चार्जिंग के लिए मोबाइल दिया और बाजार चला गया। वहां से अंडे खरीदे और कमरे के लिए रवाना हो गया। मगर भाई कमरे पर नहीं पहुंचा। रातभर बच्चे इंतजार करते रहे। अगले दिन बेटे मयंक ने हम लोगों को कॉल किया। मंगलवार सुबह से हम लोगों ने भाई की तलाश शुरू की। एक कैमरे में वो खदान की तरफ जाते दिखा। हम लोगों ने खदान समेत आसपास के एरिया में ढूंढ़ा। रिश्तेदारियों में भी पता किया। लेकिन भाई का कोई सुराग नहीं लग पाया। इससे चिंता बढ़ गई। मशीन ऑपरेटर को दिखा शव बड़े भाई रामबाबू ने आगे बताया- बुधवार सुबह मशीन ऑपरेशन खदान की तरफ गया, वहां एक शव नजर आया। सूचना पर हम लोग भी पहुंच गए। देखा तो लगभग 200 फीट गहरी खदान में भाई कोमल का शव पड़ा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद क्रेन की मदद से लोगों को खदान में उतारा गया। इसके बाद क्रेन की मदद से ही शव को बाहर निकाला गया। शव के पास अंडे भी मिले हैं। पता नहीं किस तरह भाई कोमल की मौत हो गई। पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है बड़ागांव थाना प्रभारी वेदप्रकाश पांडेय ने बताया- आज खदान में एक युवक का शव मिला है। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)