अखिलेश यादव और इंद्रजीत सरोज का AI वीडियो बनाया:सपा अधिवक्ता सभा ने एफआईआर की मांग की

Sep 30, 2026 - 18:38
0
अखिलेश यादव और इंद्रजीत सरोज का AI वीडियो बनाया:सपा अधिवक्ता सभा ने एफआईआर की मांग की
कौशाम्बी में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और महासचिव इंद्रजीत सरोज का AI वीडियो फेसबुक पर अपलोड किए जाने को लेकर पार्टी नेताओं ने नाराजगी जताई है। बुधवार शाम करीब 4 बजे सपा अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ता मंझनपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की। ‘बीरेंद्र सरोज फौजी’ प्रोफाइल से वीडियो पोस्ट करने का आरोप ज्ञापन में अजीत सिंह ने आरोप लगाया कि ‘बीरेंद्र सरोज फौजी’ नाम के फेसबुक यूजर की प्रोफाइल से AI तकनीक के जरिए तैयार की गई कथित वीडियो पोस्ट की गई है। सपा नेताओं का आरोप है कि वीडियो में दोनों नेताओं को लेकर अभद्र, भ्रामक और अमर्यादित बातें दिखाई गई हैं। जाति से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री के जरिए सामाजिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। तकनीकी जांच और एफआईआर की मांग सपा अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया पर इस तरह की कथित AI जनरेटेड सामग्री तेजी से फैलने से लोगों में भ्रम की स्थिति बन सकती है। उन्होंने जातीय तनाव और विवाद की आशंका भी जताई। प्रशासन से वीडियो की तकनीकी जांच कराने और इसे अपलोड करने वाले फेसबुक यूजर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन के साथ स्क्रीनशॉट भी सौंपा ज्ञापन के साथ कथित फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी साक्ष्य के तौर पर संलग्न किया गया। सपा नेताओं ने कहा कि सोशल मीडिया पर फर्जी या भ्रामक सामग्री के जरिए किसी व्यक्ति की छवि खराब करने और सामाजिक माहौल प्रभावित करने के प्रयासों पर कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष विभा यादव समेत दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User