2047 के भारत पर निबंध प्रतियोगिता हुई:हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में 130 छात्रों ने दिखाई अपनी कल्पना

Sep 29, 2026 - 17:09
0
2047 के भारत पर निबंध प्रतियोगिता हुई:हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में 130 छात्रों ने दिखाई अपनी कल्पना
मुरादाबाद के हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में '2047 का भारत कैसा होगा' विषय पर आज निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें करीब 130 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया, भविष्य के भारत को लेकर अपनी कल्पनाएं व विचार बताए। छात्रों ने विकसित भारत, शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, रोजगार, पर्यावरण और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों पर विचार लिखे। उन्होंने 2047 के भारत को विकसित और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की कल्पना की। कॉलेज के प्राचार्य नन्हें सिंह ने छात्रों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के विचार भविष्य के भारत की दिशा तय करेंगे। छात्रों को पढ़ाई के साथ देश और समाज के प्रति जागरूक रहने को प्रेरित किया। शिक्षिकाओं मंजू सिंह, गीता यादव और उपासना गुप्ता ने आयोजन में सहयोग किया। मीडिया प्रभारी विशाल वर्मा ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों को रचनात्मक तरीके से विचार रखने का अवसर देती हैं। नतीजे मूल्यांकन के बाद घोषित होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User